यूपी: भाजपा के चुनावी गीत गाएंगे कवि कुमार विश्वास! जानें क्या है इसकी वजह?

लखनऊ। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ राजनीति में उतरने वाले प्रख्यात कवि कुमार विश्वास उनका साथ छोड़ चुके हैं। वे राजनीति से दूरी बनाकर भी चलते हैं, लेकिन राजनीति और केजरीवाल पर चुटकियां लेने से नहीं चूकते। अब चुनाव की दहलीज पर उप्र सरकार अमेठी जिले में उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस ले …

लखनऊ। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ राजनीति में उतरने वाले प्रख्यात कवि कुमार विश्वास उनका साथ छोड़ चुके हैं। वे राजनीति से दूरी बनाकर भी चलते हैं, लेकिन राजनीति और केजरीवाल पर चुटकियां लेने से नहीं चूकते। अब चुनाव की दहलीज पर उप्र सरकार अमेठी जिले में उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस ले रही है तो उनके फिर सियासत में सक्रिय होने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। चर्चा है कि 2022 में कुमार भाजपा के चुनावी गीत गुनगुनाते नजर आ सकते हैं।

डॉ. कुमार विश्वास ने वर्ष 2014 में अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा था। इसी चुनाव के दौरान उनके और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन, सड़क जाम करने व उपद्रव करने के तीन अलग-अलग केस दर्ज कराए थे। इन मामलों में दोनों ही आरोपी हैं। अब राज्य सरकार कुमार विश्वास के खिलाफ तीनों मुकदमे वापस लेने में जुटी है। शासन के निर्देश पर अमेठी पुलिस ने मुकदमे से जुड़ी सभी फाइलें शासन को भेज दी हैं।

माना जा रहा है कि सरकार इस मामले में जिस तरह से डॉ. विश्वास के साथ खड़ी हुई है, उसका भाजपा चुनावी लाभ पाएगी। हालांकि अभी इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं हो रहा है कि डॉ. विश्वास भाजपा के साथ रहेंगे या किसी अन्य तरीके से पार्टी की मदद करेंगे। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरीशचंद्र श्रीवास्तव कहते हैं कि अभी यह कल्पित सवाल है। इसलिए इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता।

अचानक आई प्रक्रिया में तेजी

वैसे तो डॉ. विश्वास के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने के लिए अमेठी के जिलाधिकारी ने 25 मई 2018 को ही शासन को पत्र भेजा था। लेकिन यह मामला लटका हुआ था। अब विधानसभा चुनाव से पहले अचानक इस प्रक्रिया में जिस तरह तेजी आई है। वह राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस मामले में राज्यपाल ने अपनी अनुमति दे दी है और शासन ने जिलाधिकारी अमेठी को न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर शासन की मंशा का अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं।

आप के खिलाफ भी काम आएंगे विश्वास

उत्तर प्रदेश के चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी भी पूरी ताकत से जुटी हुई है। पश्चिम उत्तर प्रदेश की कई सीटों पर आप का प्रभाव भी माना जाता है। ऐसे में डॉ. विश्वास आप के खिलाफ भी भाजपा की मदद कर सकते हैं।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).