देहरादून: केजरीवाल ने 300 यूनिट फ्री बिजली देने के साथ ही देवभूमि के लाेगों को इन चार बातों की दी गारंटी

देहरादून, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस दोनों उस चक्की की तरह हैं जिनके दो पाटों के बीच यहां की जनता पिस रही है। दून पहुंचे केजरीवाल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उत्तराखंड …

देहरादून, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस दोनों उस चक्की की तरह हैं जिनके दो पाटों के बीच यहां की जनता पिस रही है। दून पहुंचे केजरीवाल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उत्तराखंड के लोग अच्छे , मेहनती और ईमानदार हैं, लेकिन यहां के नेताओं और पार्टियों ने इन्हें बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड में दो पार्टियां है। जिनके बीच चक्की के दो पाटों की तरह उत्तराखंड की जनता पिस रही है।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियों ने आपस में सेटिंग्स कर रखी है। एक साल तुम, एक साल हम। भाजपा का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी के पास मुख्यमंत्री ही नहीं है। पहली बार ऐसा हुआ है , जब कोई पार्टी अपने ही मुख्यमंत्री को बेकार कह रही है। वहीं कांग्रेस एक महीने से विपक्ष का नेता ही नहीं चुन पा रही है। इन पार्टियों को जनता के विकास से कोई लेना देना नहीं है। लोगों की आमदनी बढ़ नहीं रही, खर्चे बढ़ते जा रहे हैं। अगले वर्ष उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्होंने कहा , “ मैं बिजली के क्षेत्र में चार बातों की गारंटी देकर जा रहा हूं। पहली, दिल्ली की तरह उत्तराखंड में हर परिवार को 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे। दिल्ली में 200 यूनिट फ्री है। दूसरी , हमारे कार्यकर्ता घर-घर जा रहे हैं। तमाम ऐसे बिजली बिल देखने को मिले जो गलत भेजे जा रहे हैं। लोग चक्कर काट रहे हैं। लिहाजा पुराने बिल माफ किए जाएंगे। तीसरी , कोई पावर कट नहीं लगेगा। उत्तराखंड में 24 घंटे बिजली देंगे। दिल्ली में जब मैं मुख्यमंत्री बना था, उस दौरान गर्मियों में आठ घंटे का पावर कट होता था।

हमने घर-घर जाकर काम करवाया। आज दिल्ली में 24 घंटे बिजली है। चौथी , उत्तराखंड के किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी। आज किसान गरीब है। अगर उसे ये लाभ देंगे तो उनकी जिंदगी आसान होगी।” केजरीवाल ने वादा किया कि आप की बनने के बाद पहली कलम से ये चार घोषणाएं लागू कर दी जाएगी। केवल 24 घंटे बिजली देने के मामले में 3-4 साल का समय लगेगा। उन्होंने कह , “ मैं समझता हूं कि आज की इस घोषणा के बाद यहां के लोग खुश होंगे।” उत्तराखंड सरकार के घाटे में चलने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “ जब दिल्ली में हमारी सरकार बनी थी तो वह भी घाटे में थी।

आज देश में केवल दिल्ली की सरकार लाभ में है। केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड के हर परिवार से कोई न कोई दिल्ली में रहता है। जो काम 70 साल में सभी पार्टियां नहीं कर पाई, वह आज दिल्ली में हो रहा है। वैसा ही विकास यहां उत्तराखंड में भी होगा। उन्होंने कहा, “ मैं उत्तराखंड के लोगों को भरोसा दिलाना चाहूंगा कि जो काम दिल्ली में किये , वो तो करेंगे ही, इसके अलावा और काम भी करेंगे। केजरीवाल जो कहता है, वो करता है।” उन्होंने कहा कि वह जल्दी ही फिर उत्तराखंड आयेंगे और आपके सामने यहां के मुख्यमंत्री पद के दावेदार की घोषणा करुंगा।

उन्होंने कहा, “ आज हमारे देश में दो तरह की शिक्षा है। एक गरीब की और एक पैसे वाले की। यह मुद्दा मेरे दिल के करीब है। हमने दिल्ली में सरकारी स्कूल ऐसे कर दिए कि बड़े-बड़े घर के लोग भी सरकारी स्कूलों में बच्चों के दाखिले कर रहे हैं।” इससे पहले सुबह  केजरीवाल का हवाई अड्डे पहुंचने पर आप के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर और कर्नल (सेनी) अजय कोठियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).