राजनीति और खेल में अहम योगदान देने वाले आईओए उपाध्यक्ष जनार्दन सिंह गहलौत का निधन

नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के उपाध्यक्ष जनार्दन सिंह गहलौत का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को निधन हो गया। राजस्थान के पूर्व मंत्री गहलौत अंतरराष्ट्रीय कबड्डी महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष भी थे। उनकी उम्र 70 साल से अधिक थी। गहलौत भारतीय एमेच्योर कबड्डी महासंघ के 28 साल तक अध्यक्ष रहे। उन्होंने 2013 तक …

नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के उपाध्यक्ष जनार्दन सिंह गहलौत का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को निधन हो गया। राजस्थान के पूर्व मंत्री गहलौत अंतरराष्ट्रीय कबड्डी महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष भी थे। उनकी उम्र 70 साल से अधिक थी। गहलौत भारतीय एमेच्योर कबड्डी महासंघ के 28 साल तक अध्यक्ष रहे। उन्होंने 2013 तक यह भूमिका निभायी। वह अभी राजस्थान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष थे।

आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने बयान में कहा, ”आईओए परिवार की तरफ से आईओए उपाध्यक्ष और राजस्थान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष जनार्दन सिंह गहलौत के असामयिक निधन पर हमारी गहलौत परिवार के प्रति संवेदना है।” उन्होंने कहा, ”ईश्वर उनकी आत्मा शांति प्रदान करे और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।” गहलौत 2017 में चुने गये आईओए के नौ उपाध्यक्षों में से एक थे।

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलौत ने इस खेल प्रशासक के निधन पर शोक व्यक्त किया। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी थे। मिश्रा ने बयान में कहा, ”मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति देने के लिये प्रार्थना करता हूं।” मुख्यमंत्री ने कहा कि गहलौत ने राजनीति और खेल में अहम योगदान दिया।

उन्होंने ट्वीट करके कहा, ”पूर्व मंत्री और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष जनार्दन सिंह गहलौत के निधन पर मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। राजनीतिक क्षेत्र एवं खेल जगत में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा।” उन्होंने कहा, ”ईश्वर शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दे एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।”

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).