आज का राशिफल | 11 जनवरी, 2021

मेष राशि कारोबार में नयी नीति का विचार बनायेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अपनी उपलब्धियों को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। छोटी सी चूक परेशानियां बढ़ा सकती है। वृष राशि जीवनसाथी से मतभिन्नता रहेगी। यदि किसी रोग से पीड़ित हैं तो आज …

मेष राशि

कारोबार में नयी नीति का विचार बनायेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अपनी उपलब्धियों को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। छोटी सी चूक परेशानियां बढ़ा सकती है।

वृष राशि

जीवनसाथी से मतभिन्नता रहेगी। यदि किसी रोग से पीड़ित हैं तो आज आपके कष्ट में वृद्धि हो सकती है। ससुराल पक्ष से संबंध अच्छे रखें। धन के मामलों में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। ऑफिस में काम का दबाव बढ़ेगा।

मिथुन राशि

आपको परिश्रम का अच्छा लाभ मिलेगा। मधुरवाणी के प्रयास से बिगड़े काम बन जायेंगे। सामाजिक क्रियाकलापों में व्यस्त रहेंगे। आपके अंदर निर्भीकता का भाव रहेगा। ननिहाल पक्ष का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। दबाव का अच्छी तरह से सामना करेंगे।

कर्क राशि

अपने कार्यों को सहजता से पूरा कर लेंगे। व्यापार में धन लाभ प्राप्त होगा। आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। बच्चों की शिक्षा को लेकर चिन्तित रहेंगे। इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये बहुत ही अच्छा दिन सिद्ध होगा। शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि

युवा जातकों के लिये दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। पेट में जलन की समस्या हो सकती है। महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। बुरी संगत के कारण आपकी प्रतिष्ठा धूमिल होगी। मन में अनहोनी की आशंका रहेगी।

कन्या राशि

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र को लेकर यात्रा हो सकती है। शैक्षणिक कार्यों में बाधा आ सकती है। घरेलू कार्यों को समय नहीं दे पायेंगे। जीवनसाथी के साथ संवादहीनता हो सकती है।

तुला राशि

प्रभावशाली लोगों से आपके संपर्क प्रगाढ़ होंगे। मन में नये विचार उत्पन्न होंगे। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव कम होगा। आध्यात्मिक चर्चाओं में मन लगेगा। अपनी इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे। सीनियर्स के द्वारा प्रोत्साहित किया जायेगा।

वृश्चिक राशि

जमीन और संपत्ति से जुड़े मामलों को सुलझाने का प्रयास करेंगे। दो परस्पर विरोधाभाषी विचारों के आपसी द्वंद में उलझे रहेंगे। व्यापारियों को थोड़ा सावधानी से व्यापार करना चाहिये। ऑफिस में अपना वर्चस्व बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

धनु राशि

ऑफिस के बाहर आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। धैर्यपूर्वक दूसरों की बातों को सुनें। आपके व्यक्तित्व की छाप दूसरों पर पड़ती प्रतीत होगी। फाइनेंस से जुड़े कार्यों में लाभ प्राप्त होगा। नए प्रोजेक्ट में निवेश न करें।

मकर राशि

अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ सकते हैं। खानपान में संयम बरतें। नजदीकी लोगों से विश्वासघात हो सकता है। सेहत के मामले में सावधान रहना चाहिये। छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ाहट न करें।

कुंभ राशि

व्यवसाय के क्षेत्र में आपको एक विशिष्ट पहचान मिलेगी। सरकारी कार्यों से लाभ प्राप्त होगा। अपनी प्रतिभा और कार्यकुशलता को विकसित करने की कोशिश करेंगे। टीमवर्क करने से कठिन कार्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे।

मीन राशि

आपके सभी काम वक्त पर पूरे हो जायेंगे। अतीत की बातें स्मरण हो सकती हैं। बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ गेम्स में भी काफी रुचि लेंगी। कारोबारियों को थोड़े कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। कीमती वस्तुओं की खरीदी करेंगे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).