आज का राशिफल | 29 जनवरी, 2021

मेष राशि आज धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। नई बातें सीखने का अवसर मिलेगा। परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। नई जॉब प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। वृष राशि अपनी क्षमता का सदुपयोग कर लेंगे। कला जगत से जुड़े लोगों को शानदार लाभ प्राप्त होगा। रिश्तेदारों …

मेष राशि

आज धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। नई बातें सीखने का अवसर मिलेगा। परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। नई जॉब प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

वृष राशि

अपनी क्षमता का सदुपयोग कर लेंगे। कला जगत से जुड़े लोगों को शानदार लाभ प्राप्त होगा। रिश्तेदारों और सगे-संबंधियों से आपके संबंध मधुर रहेंगे। व्यापार में आप काफी रुचि लेंगे। उच्च शिक्षा के लिए मेहनत करनी पड़ेगी।

मिथुन राशि

आज कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। झूठ बोलने के कारण लोग आपकी अवहेलना कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संवादहीनता की स्थिति न पनपने दें।

कर्क राशि

आज आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहने वाली है। जीवनसाथी की सलाह देना आपके लिये बेहतर होगा। बड़े व्यापारिक समझौते हो सकते हैं। प्रिय व्यक्ति के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।

सिंह राशि

आज पारिवारिक खुशियों में कमी आयेगी। गुप्त शत्रुओं के कारण परेशानी होगी। अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ेगा। किसी प्रियजन पर गुस्सा हो सकते हैं। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है।

कन्या राशि

आत्मविश्वास के कारण कार्य सही तरह से पूरे कर लेंगे। धन कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। आज स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। मित्रों की सलाह लेना आपके लिए हितकारी होगा। व्यापार में बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है।

तुला राशि

आज पुराने झगड़ों को सुलझा सकते हैं। जीवनसाथी का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में नई ताजगी आएगी। अधिकारियों के सहयोग से काम पूरे होंगे।

वृश्चिक राशि

आज परिवार के बुजुर्ग आपसे काफी प्रभावित रहेंगे। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। मीडिया से जुड़े लोगों को करियर में बेहतरीन मौके मिल सकते हैं। दूसरों से सहयोग लेने में पीछे न हटें।

धनु राशि

आज आपको धैर्य से काम करने की आवश्यकता है। अधिकारी आपके ऊपर दबाव बना सकते हैं। शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने का प्रयास करें। साइटिका और आर्थराइटिस के रोगियों की चिन्ता बढ़ेगी।

मकर राशि

भावनात्मक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। घर का माहौल बहुत ही खुशनुमा रहेगा। प्रबन्धन क्षेत्र से जुड़े लोगों को शानदार लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य बनाकर रखें। रिश्तों में मधुरता रहेगी। अविवाहितों का विवाह तय होगा।

कुंभ राशि

आज मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। विरोधी आपके कार्यों से प्रभावित होंगे। धन के लेन-देन में आपको लाभ प्राप्त होगा। परिवार की उपेक्षा न करें। नया स्टार्ट अप करने के लिए लोन ले सकते हैं।

मीन राशि

आज दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर प्राप्त होंगे। योग और व्यायाम को अपने जीवन में अवश्य शामिल करें। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).