मोदी की मेगा सौगात…इस धनतेरस रोजगार की बरसात!, 75000 युवाओं को मिला जॉब लेटर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान ‘रोजगार मेला’ के शुभारंभ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पहले चरण में चयनित 75,226 युवाओं को  नियुक्ति पत्र दिए गए। पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत की युवा शक्ति के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, बीते 8 …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान ‘रोजगार मेला’ के शुभारंभ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पहले चरण में चयनित 75,226 युवाओं को  नियुक्ति पत्र दिए गए।

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत की युवा शक्ति के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, बीते 8 वर्षों में, देश में रोजगार और स्वरोजगार का, जो अभियान चल रहा है, आज उसमें एक और कड़ी जुड़ रही है, ये कड़ी है रोजगार मेले की। सभी देशवासियों को धनतेरस की बहुत-बहुत बधाई, भगवान धनवंतरी आपको खुश रखें और मां लक्ष्मी की कृपा आप सभी पर बनी रहे। मैं भगवान से यही प्रार्थना करता हूं। आज केंद्र सरकार 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रही है।

आगे भी नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे
पीएम मोदी ने कहा कि बीते 8 वर्षों में पहले भी लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए हम आत्मनिर्भर भारत के रास्ते पर चल रहे हैं। इसमें हमारे Innovators, Entrepreneurs, उद्यमियों, किसानों, Services और manufacturing से जुड़े साथियों की बड़ी भूमिका है। आने वाले महीनों में इसी तरह लाखों युवाओं को भारत सरकार द्वारा समय-समय पर नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।

भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था
पीएम मोदी ने कहा कि आज अगर केंद्र सरकार के विभागों में इतनी तत्परता, इतनी Efficiency आई है, इसके पीछे 7-8 साल की कड़ी मेहनत है, कर्मयोगियों का विराट संकल्प है। आज भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। 7-8 साल के भीतर हमने 10वें नंबर से 5वे नंबर तक की छलांग लगाई है। ये इसलिए संभव हो पा रहा है, क्योंकि बीते 8 वर्षों में हमने देश की अर्थव्यवस्था की उन कमियों को दूर किया है, जो रुकावटें पैदा करती थीं। ‘प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना’ के तहत देश के युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के हिसाब से ट्रेनिंग देने का बहुत बड़ा अभियान चल रहा है। इसके तहत अभी तक सवा करोड़ से अधिक युवाओं को स्किल इंडिया अभियान की मदद से ट्रेन किया जा चुका है।

गांवों में बड़ी संख्या में रोजगार निर्माण
पीएम मोदी ने कहा कि गांवों में बड़ी संख्या में रोजगार निर्माण का एक और उदाहरण, हमारी खादी और ग्रामोद्योग है। देश में पहली बार खादी और ग्रामोद्योग, एक लाख करोड़ रुपए से अधिक का हो चुका है। इन वर्षों में खादी और ग्रामोद्योग में एक करोड़ से अधिक रोजगार बने हैं। इसमें भी बड़ी संख्या में हमारी बहनों की हिस्सेदारी है। स्टार्टअप इंडिया अभियान ने तो देश के युवाओं के सामर्थ्य को पूरी दुनिया में स्थापित कर दिया है।

भारत में फैक्ट्रियां बढ़ रही हैं
पीएम मोदी ने कहा कि स्टार्टअप इंडिया अभियान ने तो देश के युवाओं के सामर्थ्य को पूरी दुनिया में स्थापित कर दिया है। साल 2014 तक जहां देश में कुछ सौ ही स्टार्टअप थे, आज ये संख्या 80 हजार से अधिक हो चुकी है। भारत कई मायनों में आत्मनिर्भर बन रहा है। एक आयातक से भारत निर्यातक की भूमिका में आ रहा है। अनेक सेक्टर में भारत ग्लोबल हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा हैं। रोजगार के कई नए अवसर बन रहे हैं। आज गाड़ियों से लेकर मेट्रो कोच, ट्रेन के डिब्बे, डिफेंस के साजो-सामान तक अनेक सेक्टर में निर्यात तेजी से बढ़ रहा है। ये तभी हो रहा है क्योंकि भारत में फैक्ट्रियां बढ़ रही हैं और साथ ही काम करने वालों की संख्या बढ़ रही है।

रोजगार के लाखों अवसर बना रहे
पीएम मोदी ने कहा कि स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए रोजगार के लाखों अवसर बना रहे हैं। आधुनिक इंफ्रा के लिए, हो रहे ये सारे कार्य टूरिज्म सेक्टर को भी नई ऊर्जा दे रहे हैं। आस्था के, आध्यात्म के, ऐतिहासिक महत्व के स्थानों को भी देशभर में विकसित किया जा रहा है। ये सारे प्रयास रोजगार बना रहे हैं। भारत सरकार, इंफ्रास्ट्रक्चर पर 100 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का लक्ष्य लेकर चल रही है।
इतने बड़ पैमाने पर हो रहे विकास कार्य स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के लाखों अवसर बना रहे हैं।

कहां हुई है युवाओं की भर्ती?
भारत सरकार के 38 मंत्रालयों या विभागों में इन युवाओं को नौकरी दी गई है। ग्रुप-ए और बी (गजट), ग्रुप-बी (नॉन-गजट) और ग्रुप-सी कैटेगरी के तहत अलग-अलग मंत्रालयों में इन युवाओं को नौकरी मिली है। केंद्रीय सशस्त्र बल कार्मिक, सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, एलडीसी, स्टेनो, पीए, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, एमटीएस समेत अलग-अलग पोस्ट पर नियुक्ति हुई है।

किसने भर्ती की है?
भारत सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों ने खुद ही इन युवाओं की भर्ती की है। इसके अलावा, संघ लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग और रेलवे भर्ती बोर्ड जैसी नियुक्ति एजेंसियों ने भी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन निकालकर युवाओं को नौकरी दी है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न सरकारी विभागों और मंत्रालयों को अगले डेढ़ साल में मिशन मोड पर 10 लाख लोगों की भर्ती करने के लिए कहा था।

किसने क्या कहा ?
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा गुरुग्राम में रोजगार मेला कार्यक्रम में शामिल हुए और लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे। आज भारत दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है ये 10वें नंबर से 5वें नंबर तक आ गई है। ये कोई छोटी बात नहीं है। हमने 1 साल में निर्यात में 31% वृद्धि की है। आज भारत लेने वाला नहीं बल्कि देने वाला हो गया है।

रोज़गार मेला पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PM ने 10 लाख नौकरी उपलब्ध कराने का वादा किया था आज इसके पहले चरण में 75,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। सरकार के लगभग प्रत्येक विभाग में ये नियुक्तियां हुई हैं और प्रत्येक स्तर पर हुई हैं। मोदी जी जो कहते हैं वो करते हैं।

रोज़गार मेला पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज पीएम ने ऐतिहासिक कार्यक्रम की शुरुआत की है- रोजगार मेले के आधार पर नियुक्ति पत्र वितरण समारोह। आजादी के अमृत महोत्सव पर 75000 देश के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं ये पीएम मोदी के नेतृत्व में हुआ है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रोजगार मेला कार्यक्रम में हिस्सा लिया और लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। जिन अंग्रेजों ने हमारे ऊपर 200 साल राज किया, हमने उन अंग्रेजों को कोविड के समय में दुनिया की 5वीं नंबर की अर्थव्यवस्था से हटाकर भारत को 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बनाने का काम किया है। ये बदलते भारत की तस्वीर है।

गांधीनगर में नवनियुक्त कर्मी जूही ने बताया कि सरकारी नौकरी मिलने के बाद मुझे बहुत खुशी हो रही है कि अब मैं केंद्र सरकार की कर्मचारी बन गई हूं: PM द्वारा रोजगार मेले के शुभारंभ पर नवनियुक्त कर्मी उर्वर्शी, गांधीनगर, गुजरात (तस्वीर-1) सरकारी नौकरी मिलने के बाद बहुत अच्छा लग रहा है।

ये भी पढ़ें : दीपावली के मौके पर PM Modi का युवाओं को तोहफा, 75 हजार लोगों को मिलेगी नौकरी

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).