बरेली: दो महाविद्यालयों के एलएलबी के रिजल्ट जारी

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने मंगलवार को एलएलबी के दो महाविद्यालयों के विषम सेमेस्टर के रिजल्ट जारी कर दिए। अंक अपलोड न होने की वजह से केजीके कॉलेज मुरादाबाद के एलएलबी प्रथम, तृतीय व पंचम सेमेस्टर और कुंदन सिंह मेमोरियल कॉलेज ऑफ लॉ अमरोहा के एलएलबी तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट रुका हुआ था। …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने मंगलवार को एलएलबी के दो महाविद्यालयों के विषम सेमेस्टर के रिजल्ट जारी कर दिए। अंक अपलोड न होने की वजह से केजीके कॉलेज मुरादाबाद के एलएलबी प्रथम, तृतीय व पंचम सेमेस्टर और कुंदन सिंह मेमोरियल कॉलेज ऑफ लॉ अमरोहा के एलएलबी तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट रुका हुआ था।

मंगलवार को विषम सेमेस्टर के अपडेट रिजल्ट जारी किए। वहीं मंगलवार को भी स्नातक व परास्नातक प्रथम वर्ष के प्रोन्नत छात्रों के रिजल्ट जारी नहीं हो सके हैं। जबकि 16 अगस्त से द्वितीय वर्ष की कक्षाएं संचालित हो चुकी हैं। अभी मुख्य परीक्षा के परिणाम भी 31 अगस्त तक जारी करना विश्वविद्यालय के बड़ी चुनौती है, क्योंकि 28 अगस्त तक स्नातक की प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षाएं होंगी।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).