अब यूपी से होगा फ्यूचर साइंटिस्ट, स्पेस आन व्हील्स बस के माध्यम बच्चों तक पहुंचेगी मोबाइल प्रयोगशाला

लखनऊ, अमृत विचार: अब प्रदेश के गांवों में भी बच्चों को राकेट, चंद्रयान और उपग्रह तकनीक को समझना आसान हो गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( इसरो ) का अहमदाबाद स्थित स्पेस एप्लिकेशन सेंटर (एसएसी) विलेज साइंटिस्ट प्रोग्राम के तहत बड़ा अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके लिए इसरो ने प्रदेश के 15 जिलों में सरकारी स्कूलों में स्पेस लैब स्थापित की है, जिनसे 10,000 से अधिक छात्र लाभान्वित हो रहे हैं। 

स्पेस लैब्स को स्थापित करने में 2.5 से 3 लाख रुपए का खर्च है। इसमें उपकरण और शिक्षकों का प्रशिक्षण भी शामिल है। अब इसे प्रदेश के सभी 75 जिलों में विस्तार देने की योजना है। इसके तहत गांवों के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान, उपग्रह तकनीक और डाटा प्रोसेसिंग से जोड़ा जाएगा। इस योजना को व्योमिका स्पेस संस्था के माध्यम से क्रियान्वित किया जा रहा है। 

इसके अंतर्गत स्पेस आन व्हील्स बस के माध्यम बच्चों तक मोबाइल प्रयोगशाला पहुंचेगी। इसरो वैज्ञानिकों द्वारा वेबिनार और सेमिनार का आयोजन होगा। समग्र शिक्षा के वरिष्ठ विशेषज्ञ मुकेश सिंह ने बताया की छात्रों को इसरो सेंटर का शैक्षिक भ्रमण कराया जाएगा। हर जिले के 75 स्कूलों से चयनित बच्चों द्वारा शैक्षिक सैटेलाइट पेलोड तैयार कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रक्षेपण कराया जाएगा।

ये भी पढ़े : लखनऊ विश्वविद्यालय को मिली ये बड़ी उपलब्धि, सरकारी विश्वविद्यालयों की सूची में पहला स्थान किया हासिल

 

About The Author: Anjali Singh

अंजलि सिंह वर्ष 2022 से मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने Modern Girls College of Professional Studies से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है. वर्तमान में वह AmritVichar.com में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह देश-विदेश, उत्तर प्रदेश, धर्म, मनोरंजन और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करती हैं.
इससे पहले उन्होंने वर्ष 2022 में तरुण मित्र में वॉइस ओवर आर्टिस्ट और कॉपी एडिटर के रूप में काम किया. वर्ष 2023 में Digital Anamark में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह से जुड़े कंटेंट और सोशल मीडिया मैनेजमेंट का काम किया. उन्हें डिजिटल मीडिया में कंटेंट लेखन और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का अनुभव है.