लखनऊ विश्वविद्यालय को मिली ये बड़ी उपलब्धि, सरकारी विश्वविद्यालयों की सूची में पहला स्थान किया हासिल

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: लखनऊ विश्वविद्यालय को सर्वाधिक उन्नत सामान्य सरकारी विश्वविद्यालयों की सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है। विश्वविद्यालय की पिछले 5 वर्षों (2020-2025) में शैक्षणिक उत्कृष्टता, प्रशासनिक सुधार और समग्र विकास के प्रति संस्थान की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। सरकारी विश्वविद्यालयों में 2020 में 23वें स्थान से 2025 में 11वें स्थान तक पहुंचते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय ने अपने प्रदर्शन में अभूतपूर्व सुधार किया है। 

लखनऊ विश्वविद्यालय ने आचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय (गुंटूर), गुरु नानक देव विश्वविद्यालय (अमृतसर), भरतियार विश्वविद्यालय (कोयंबटूर) और डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (समस्तीपुर) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष 5 में पहला स्थान प्राप्त किया है।

ये भी पढ़े : 'लोहिया में आम मरीज खा रहे थे धक्के, VIP की विशेष व्यवस्था' OPD में डॉक्टर को दिखाने से लेकर दवा लेने में लग रहे 6 से 8 घंटे


संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

अमेठी में अन्त्येष्टि स्थल के सामने मिला खून से लथपथ अधेड़ का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस
यूपी के युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य अधूरा, तीन लाख नौकरियां दिलवाने को प्रयासरत सेवा योजना विभाग
UP News: एफआरए खरीद के नियम बदले, प्रीमियम भी शामिल, आवास विकास के प्रमुख सचिव ने जारी किया शासनादेश
UP News: खरमास बाद योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल! भूपेंद्र सिंह चौधरी बन सकते मंत्री, नए साल में भाजपा को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष
UP News: गोवंश चारे के बजट में हेराफेरी पर होगी FIR, चारे के लिए किसानों से एमओयू कर सीधी खरीद की अनुमति