27 जुलाई का इतिहास: जब जसपाल राणा ने रचा था इतिहास, विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

27 जुलाई भारतीय खेल इतिहास की एक यादगार तारीख है। इसी दिन 1994 में निशानेबाज जसपाल राणा ने इटली के मिलान में विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीतकर भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई थी।

नई दिल्ली: भारतीय खेल इतिहास में 27 जुलाई का दिन विशेष महत्व रखता है। वर्ष 1994 में इसी दिन भारतीय निशानेबाज जसपाल राणा ने इटली के मिलान में आयोजित 46वीं विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया था।

उन्होंने 600 में से 569 अंक हासिल करते हुए रिकॉर्ड प्रदर्शन किया और विश्व शूटिंग में भारत की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। यह उपलब्धि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जसपाल राणा के करियर की पहली बड़ी स्वर्णिम सफलता मानी जाती है।

रिकॉर्ड स्कोर के साथ जीता था स्वर्ण पदक

मिलान में आयोजित विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में जसपाल राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 569/600 का रिकॉर्ड स्कोर बनाया। इस जीत ने उन्हें विश्व शूटिंग के नक्शे पर स्थापित किया और आगे चलकर उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का नाम रोशन किया।

भारतीय निशानेबाजी के इतिहास में यह उपलब्धि आज भी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जाती है।

27 जुलाई की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
  • 1789: पहली संघीय एजेंसी 'द डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स' की स्थापना हुई।
  • 1862: अमेरिकी शहर कैंटन में आए भीषण तूफान में लगभग 40 हजार लोगों की मौत हुई।
  • 1888: फिलिप प्राट ने पहले इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल का प्रदर्शन किया।
  • 1897: स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक को पहली बार गिरफ्तार किया गया।
  • 1935: चीन की यांग जी और होआंग नदी में आई बाढ़ से लगभग दो लाख लोगों की मौत हुई।
  • 1982: तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लगभग 11 वर्षों बाद अमेरिका की यात्रा की।
  • 1987: खोजकर्ताओं ने टाइटैनिक का मलबा खोज निकाला।
  • 1994: भारतीय निशानेबाज जसपाल राणा ने विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
  • 1996: अमेरिका के अटलांटा ओलंपिक के दौरान बम विस्फोट हुआ।
  • 2003: प्रसिद्ध हास्य कलाकार बॉब होप का निधन हुआ।
  • 2006: रूसी प्रक्षेपण यान नेपर धरती पर गिरा।
  • 2024: इजराइल द्वारा गाजा के एक स्कूल पर हवाई हमले में बच्चों सहित 30 लोगों की मौत हुई।
  • 2024: कमला हैरिस ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए आधिकारिक तौर पर अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की।
  • 2025: पूर्वी कांगो में चर्च पर हुए हमले में 34 लोगों की मौत हुई।

About The Author: Muskan Dixit

मुस्कान दीक्षित वर्तमान में 'अमृत विचार' में बतौर रिपोर्टर/एंकर कार्यरत हैं. उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग, वीडियो एंकरिंग, न्यूज राइटिंग और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन का अनुभव है. वह देश-विदेश, उत्तर प्रदेश, धर्म, स्पोर्ट और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करती हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से M.A. Journalism (2023) की डिग्री पूरी की है. इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण iNEXT (बरेली) और IND24 (भोपाल) में कार्य किया. उन्होंने TV27 न्यूज़, सच एक्सप्रेस और ग्राउंड रिपोर्ट में इंटर्नशिप के दौरान मीडिया के विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव हासिल किया. उन्हें डिजिटल मीडिया में कंटेंट लेखन और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का भी अनुभव है.