30 सितंबर का इतिहास: गोलकुंडा पर औरंगजेब का कब्जा, चेन्नई नाम से लेकर बाबरी मामले तक ये घटनाएं दर्ज

30 सितंबर को भारतीय और विश्व इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं। इस दिन गोलकुंडा किले पर औरंगजेब के कब्जे से लेकर मद्रास का नाम चेन्नई किए जाने और बाबरी मस्जिद मामले में अदालत के फैसले तक कई घटनाएं इतिहास में दर्ज हैं।

नई दिल्ली। इतिहास के पन्नों में 30 सितंबर की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं और प्रसिद्ध व्यक्तित्वों के जन्म एवं निधन से जुड़ी है। भारत और दुनिया के इतिहास में इस दिन हुई प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

30 सितंबर की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

1687: मुगल शासक औरंगजेब ने हैदराबाद स्थित गोलकुंडा किले पर कब्जा किया।

1837: हिंदी और पंजाबी के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रद्धाराम शर्मा का जन्म हुआ।

1893: भारतीय रियासतों के एकीकरण में सरदार पटेल के सहयोगी रहे वी. पी. मेनन का जन्म हुआ।

1922: भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता और निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी का जन्म हुआ।

1947: पाकिस्तान और यमन संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य बने।

1970: भारत की शॉटपुट और जेवलिन थ्रो खिलाड़ी दीपा मलिक का जन्म हुआ।

1984: उत्तरी और दक्षिणी कोरिया के बीच वर्ष 1945 के बाद पहली बार सीमाएं खोली गईं।

1993: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में आए भूकंप में 10,000 से अधिक लोगों की मौत हुई और लाखों लोग बेघर हुए।

1996: तमिलनाडु की राजधानी मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई कर दिया गया।

2001: इजरायल की आंतरिक मंत्रिपरिषद ने फिलिस्तीन के साथ हुए समझौते को मंजूरी दी।

2001: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधवराव सिंधिया का निधन हुआ।

2002: पाकिस्तान में कट्टरपंथी मुसलमानों ने एक मंदिर को तोड़ दिया। इसी दिन चीन ने भारत के साथ स्वेच्छा वार्ता को और सार्थक बनाने की इच्छा व्यक्त की।

2003: विश्वनाथन आनंद ने विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप जीती।

2004: चीनी दार्शनिक कन्फ्यूशियस की 2555वीं जयंती मनाई गई।

2005: समाचार एजेंसी रायटर ने इराक में अमेरिकी सेना पर पत्रकारों के दमन का आरोप लगाया।

2007: परवेज मुशर्रफ को दोबारा वर्दी में राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए विपक्ष के 236 सांसदों और विधायकों ने इस्तीफा दिया।

2009: प्रख्यात पार्श्व गायक मन्ना डे को वर्ष 2007 के प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया।

2010: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने विवादित बाबरी मस्जिद मामले में जमीन को तीन हिस्सों में बांटने का फैसला सुनाया। फैसले में रामलला, निर्मोही अखाड़े और वक्फ बोर्ड को एक-एक हिस्सा देने की बात कही गई।

2017: प्रसिद्ध कोंकणी साहित्यकार यूसुफ शेख का निधन हुआ।

2020: बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने सभी 32 अभियुक्तों को बरी कर दिया।

About The Author: Muskan Dixit

मुस्कान दीक्षित वर्तमान में 'अमृत विचार' में बतौर रिपोर्टर/एंकर कार्यरत हैं. उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग, वीडियो एंकरिंग, न्यूज राइटिंग और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन का अनुभव है. वह देश-विदेश, उत्तर प्रदेश, धर्म, स्पोर्ट और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करती हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से M.A. Journalism (2023) की डिग्री पूरी की है. इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण iNEXT (बरेली) और IND24 (भोपाल) में कार्य किया. उन्होंने TV27 न्यूज़, सच एक्सप्रेस और ग्राउंड रिपोर्ट में इंटर्नशिप के दौरान मीडिया के विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव हासिल किया. उन्हें डिजिटल मीडिया में कंटेंट लेखन और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का भी अनुभव है.