Anant Ambani की इस चीज पर आया Mark Zuckerberg और उनकी पत्नी का दिल, तुरंत लगाए 1.18 करोड़

लखनऊ, अमृत विचारः अंनत अंबानी शादी तो आप लोगों को याद ही होगी। देश से लेकर विदेश तक के फिल्मी सितारे, क्रिकेटर, सिंगर, पॉलिटीशियन आदि ने इसमें शिरकत की, लेकिन हाल में अंनत अंबानी की शादी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई। Meta के मालिक मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg)  ने हाल ही में पत्नी प्रिसिला चान (Priscilla Chan) के कुछ शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की।

इन तस्वीरों में कपल वाइट ड्रेस में बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं, लेकिन इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान Mark Zuckerberg के हाथ की वॉच ने खींचा। बता दें कि अरबपति बिजनेसमैन ने अपने हाथ में प्लेटिनम पाटेक फिलिप इन-लाइन परपेचुअल कैलेंडर पहनी थी। जिसकी कीमत करीब ₹1.18 करोड़ है।

अनंत अंबानी की घड़ी पर आया दिल
टेक टाइकून अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के मार्च 2024 में हुएप्री-वेडिंग में मार्क जुकरबर्ग भी पहुंचे थे। उस समय का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें मार्क जुकरबर्ग और उनकी, अंनत अंबानी आपस में बात करते नजर आ रहे थे। इस दौरान मार्क जुकरबर्ग अंनत की घड़ी की तारीफ भी की। पहले उनकी पत्नी चान ने अनंत अंबानी से कहा कि यह घड़ी बहुत ही अच्छी और शानदार है। इसके बाद जुकरबर्ग ने भी कहते नजर आए कि हां, मैंने उनसे पहले ही कहा था। आगे जुकरबर्ग ने कहा कि उन्हें घड़ी पहनना ज्यादा पसंद नहीं है लेकिन अगर वे घड़ी पहनेंगे तो ऐसी ही घड़ी पहनना पसंद करेंगे। 

Zuckerberg की घड़ी में क्या है खास?
Patek Philippe की वेबसाइट के मुताबिक घड़ी में एक नया परपेचुअल कैलेंडर है, जिसमें ब्लैक-ग्रेडिएंट रिम के साथ एक सनबर्स्ट ब्लू डायल शामिल है। इसमें अलग तरह का इन-लाइन डिस्प्ले है। इसमें दिन, तारीख और महीना एक कॉलम बना है। घड़ी को एक स्टाइलिश प्लेटिनम केस में लगा हुआ है। इसका डायल नीले रंग का है और उसका किनारा काले रंग का हैं।

यह भी पढ़ेः एक बार फिर जारी होंगे UPSSSC पद के लिए विज्ञापन, 50 से ज्यादा आवेदन हुए रिजेक्ट

About The Author: Muskan Dixit

मुस्कान दीक्षित वर्तमान में 'अमृत विचार' में बतौर रिपोर्टर/एंकर कार्यरत हैं. उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग, वीडियो एंकरिंग, न्यूज राइटिंग और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन का अनुभव है. वह देश-विदेश, उत्तर प्रदेश, धर्म, स्पोर्ट और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करती हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से M.A. Journalism (2023) की डिग्री पूरी की है. इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण iNEXT (बरेली) और IND24 (भोपाल) में कार्य किया. उन्होंने TV27 न्यूज़, सच एक्सप्रेस और ग्राउंड रिपोर्ट में इंटर्नशिप के दौरान मीडिया के विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव हासिल किया. उन्हें डिजिटल मीडिया में कंटेंट लेखन और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का भी अनुभव है.