लॉन्च से पहले Redmi 10 Xiamoi की स्पेसिफिकेशन हुई लीक, जानें क्या है फोन के फीचर्स

Redmi 10  Xiaomi के लॉन्च से पहले ही एक बड़ी गलती हो गई है, दरअसल अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi 10 के लॉन्च से पहले ही उसके स्पेसिफिकेशन से लेकर डिजाइन तक सारी महत्वपूर्ण जानकारियां लीक हो गई है। Xiaomi ने गलती से अपनी वेबसाइट पर फोन से जुड़े महत्वपूर्ण जानकारियां पोस्ट कर दी। कंपनी के …

Redmi 10  Xiaomi के लॉन्च से पहले ही एक बड़ी गलती हो गई है, दरअसल अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi 10 के लॉन्च से पहले ही उसके स्पेसिफिकेशन से लेकर डिजाइन तक सारी महत्वपूर्ण जानकारियां लीक हो गई है। Xiaomi ने गलती से अपनी वेबसाइट पर फोन से जुड़े महत्वपूर्ण जानकारियां पोस्ट कर दी। कंपनी के इस गलती के कारण Redmi 10 Xiaomi के लॉन्चिंग से पहले ही उससे जुड़ी सारी जानकारियां सामने आ चुकी है।

हालांकि Redmi 10 Xiamoi ने बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर लिया था पर गैजट 360 के अनुसार तब तक फोन से जुड़ी सारी खूबियां और उसके डिटेल्स वायरल हो गए थे। Xiamoi के गलती से किए गए पोस्ट के मुताबिक इस फोन को पहले 13 अगस्त को लॉन्च करना था पर कंपनी ने इसे 13 अगस्त को लॉन्च नहीं किया। अब उम्मीद लगाई जा रही है कि इस फोन को अगस्त के आखिरी सप्ताह में चीनी बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Redmi 10 पिछले साल आई एंट्री लेवल स्मार्टफोन Redmi 9 का अपग्रेडेड वर्जन है। Xiamoi  के लिए डेटा के अनुसार इस फोन में क्वाड कैमरा, पंच होल डिस्पले जैसे फीचर्स मिलेंगे।

ये हैं Redmi 10 के फीचर्स
Xiamoi द्वारा गलती से लीक जानकारी के अनुसार Redmi 10 में 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंज का डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा कंपनी द्वारा 60Hz पैनल का अपग्रेडेड प्रोसेसर भी दिया जाएगा। Redmi 10 Xiamoi के अन्य  बेहतरीन एंड्रॉइड फोन की तरह वेरिएबल रिफ्रश रेट टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है।

तीन स्टोरेज ऑप्शन में मिलेगी Redmi 10
लीक हुए जानकारी से पता चला है कि Redmi 10 तीन स्टोरेज ऑप्शन में उपल्बध होगी.

पहला 4GB + 64GB स्टोरोज
दूसरा 4GB RAM + 128GB स्टोरेज
तीसरा 6GB RAM + 128GB स्टोरेज

50MP का मिलेगा क्वाड कैमरा
लीक जानकारी के अनुसार इस फोन में रियर में चार कैमरे मिलेंगे। फोन के पीछे 50MP वाला मेन सेंसर क्वाड कैमरा मिलेगा। इसके साथ 8MP वाला अल्ट्रा वाइड लेंस कैमरा भी मिलेगा। इस फोन में मैक्रो और डेप्थ शूट करने के लिए 2-2MP का सेंसर कैमरा मिलेगा। फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा फोन में मिलेगा।

यह हो सकती है फोन की कीमत
अबतक फोन की कीमत क्या रहेगी इसका खुलासा नहीं हुआ है पर अनुमान लगाया जा रहा है कि फोन की कीमत लगभग 13,600 रुपये के आसपास रहेगी।

5000mAh की मिलेगी मजबूत बैट्री
इस फोन में 5000mAh की मजबूत बैट्री 18W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगी. इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।

इस कलर ऑप्शन में मिलेगी Redmi 10
यह फोन तीन कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च हो सकती है.  कार्बन ग्रे, पेबल व्हाइट और सी ब्लू कलर।

इस फोन से हो सकता है कड़ा मुकाबला
इस फोन का मुकाबला POCO M3 से हो सकता है। क्योंकि POCO M3 में भी Redmi 10 के जैसे ही हर फिचर मौजूद है। अब देखना दिलचस्प होगा कि Xiamoi  का Redmi 10  को अपनी ओर कितना लुभा पाती है।

इसे भी पढ़ें…

रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के 12वें सीजन के विजेता बने पवनदीप राजन

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).