5G से गांवों का होगा कायाकल्प, ‘जियो गऊ समृद्धि’ से लंपी जैसी बीमारियां होंगी बेअसर

नई दिल्ली। उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने कुछ ऐसे 5G सॉल्युशन्स डेवलेप किए हैं, जो ग्रामीण भारत की काया पलट करने की ताकत रखते हैं। कंपनी ने आज यहां कहा कि ये 5G सॉल्युशन्स गांवों में खेती-बाड़ी से लेकर पशुपालन तक सभी के तौर तरीकों को बदल कर रख देंगे। ऐसी टेक्नोलॉजी …

नई दिल्ली। उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने कुछ ऐसे 5G सॉल्युशन्स डेवलेप किए हैं, जो ग्रामीण भारत की काया पलट करने की ताकत रखते हैं। कंपनी ने आज यहां कहा कि ये 5G सॉल्युशन्स गांवों में खेती-बाड़ी से लेकर पशुपालन तक सभी के तौर तरीकों को बदल कर रख देंगे। ऐसी टेक्नोलॉजी जो शहरों के साथ गांवों के लिए भी वरदान साबित होगी।

ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर धोखाधड़ी वाले ऐप से कैसे बचा जाए? यहां देखें तरीके

हाल ही में लंपी बीमारी ने हजारों पशुओं को लील लिया और एक ऐसे प्रोडक्ट की जरूरत महसूस होने लगी जो समय रहते पशुओं की बीमारी की जानकारी दे दे। ‘जियो गऊ समृद्धि’ के नाम से रिलायंस जियो ऐसा ही एक 5जी कनेक्टिड डिवाइस डेवलेप किया है। 5 साल तक काम करने वाले और 4 इंच के इस डिवाइस को पशुओं के गले में घंटी की तरह बांध देना है और बाकी काम ‘जियो गऊ समृद्धि’ करेगा।

देश में करीब 30 करोड़ दुधारू पशु हैं ऐसे में सिर्फ 5जी की स्पीड और लो लेटेंसी के जरिए ही इतने सारे पशुओं पर एक साथ नजर रखी जा सकती है। पशु ने कब खाना खाया, कब पानी पिया, कितनी देर जुगाली की यह सब जानकारी मोशन डिटेक्ट करने वाला यह डिवाइस पशुपालक को देता रहेगा। वैसे तो हर पशुपालक जानता ही है कि पशु बीमार पड़ने से पूर्व जुगाली कम कर देता है या बंद कर देता है। पुश के जुगाली कम या बंद करते ही यह पशुपालक को अलर्ट जारी कर देगा। डिवाइस पशु के गर्भाधारण का सही वक्त भी बताएगा।

खेती बाड़ी और मिट्टी की सेहत का ख्याल रखने का काम भी अब जियो-कृषि 5जी डिवाइस से किया जा सकेगा। कितनी बारिश हुई है, मिट्टी और वातावरण में कितनी नमी है, अत्याधिक गर्मी और पाले की सूचना यह डिवाइस रियल टाइम में किसानों तक पहुंचाएगा। यहां तक कि किस खास मौसम की परिस्थिती में कौन सा कीड़ा फसल पर हमला कर सकता है यह अलर्ट भी किसानों को जियो-कृषि डिवाइस देगा।

जियो ने ऐसे ड्रोन सॉल्युशन बनाए हैं जो 5जी कनेक्टिड हैं। यह ड्रोन जियो-कृषि डिवाइस से डेटा कलेक्ट करके, फसल पर कीड़ा लगने की आशंका से पहले ही दवा का छिड़काव कर देगा। और तमाम सावधानियों के बावजूद भी अगर फसल में कीड़ा लग जाता है तो यह ड्रोन इतने इंटेलिजेंट हैं कि केवल उसी जगह पर छिड़काव करेंगे जहां फसल में कीड़े लगे होंगे। मिट्टी अच्छी होगी तो फसल भी लहलहाएगी और गांव समृद्ध बनेंगे।

ये भी पढ़ें- चोरी या खो जाए फोन, तो तुरंत करें ये जरूरी काम, सेफ रहेगा डेटा और पैसा

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).