OLA इलेक्ट्रिक ने लांच की इलेक्ट्रिक रोडस्टर एक्स बाइक, एक बार चार्ज होने पर 500 किमी तक भरेगी फर्राटा

अमृत विचार। ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने तमिलनाडु के कृष्णागिरी में स्थित अपने संयंत्र फ्यूचरफैक्ट्री से पहली रोडस्टर एक्स मोटरसाइकिल पेश की है। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि यह इलेक्ट्रिक बाइक इसी महीने बाजार में आने वाली है। 

ओला इलेक्ट्रिक के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (CMD) भविष अग्रवाल ने बयान में कहा, “रोडस्टर एक्स शृंखला इलेक्ट्रिक वाहन (EV) क्रांति को अगले स्तर पर ले जाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आज की पेशकश न सिर्फ एक नए उत्पाद को लेकर है... 

बल्कि हमारे और उद्योग के लिए एक नए युग की शुरूआत है। यह ईवी में क्रांति के अगले चरण की अगुवाई करता है।” रोडस्टर एक्स शृंखला एक ‘मिड-ड्राइव’ मोटर के साथ आती है जो प्रदर्शन और सुरक्षा को बढ़ाता है। इसमें एक चेन ड्राइव और एक एकीकृत मोटर नियंत्रण इकाई (एमसीयू) भी है। 

रोडस्टर एक्स शृंखला में 2.5 किलो वाट घंटा की कीमत 84,999 रुपये, 3.5 किलो वाट घंटा की कीमत 94,999 रुपये और 4.5 किलो वाट घंटा की कीमत 1,04,999 रुपये हैं। रोडस्टर एक्स प्सल 4.5 किलो वाट घंटा की कीमत 1,14,999 रुपये वहीं रोडस्टर एक्स प्लस 9.1 किलो वाट घंटा (4680 भारत सेल के साथ) की कीमत 1,84,999 रुपये है। रोडस्टर एक्स प्लस 9.1 किलो वाट घंटा को एक बार चार्ज करने पर 501 किलोमीटर की दूरी तय करने का दावा किया गया है। 

ये भी पढ़े : बैंको ने घटाए अपने रेपो रेट, अब घर, लोन और कार लेना होगा सस्ता

 

About The Author: Anjali Singh

अंजलि सिंह वर्ष 2022 से मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने Modern Girls College of Professional Studies से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है. वर्तमान में वह AmritVichar.com में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह देश-विदेश, उत्तर प्रदेश, धर्म, मनोरंजन और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करती हैं.
इससे पहले उन्होंने वर्ष 2022 में तरुण मित्र में वॉइस ओवर आर्टिस्ट और कॉपी एडिटर के रूप में काम किया. वर्ष 2023 में Digital Anamark में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह से जुड़े कंटेंट और सोशल मीडिया मैनेजमेंट का काम किया. उन्हें डिजिटल मीडिया में कंटेंट लेखन और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का अनुभव है.