क्या गर्मी दूर भगाने के लिए पीएम मोदी देंगे एयर कंडीशनर? जानिए क्या है सच

अमृत विचार | साल दर साल गर्मी का स्तर बढ़ रहा है जिसकी वजह से AC की जरूरत बढ़ रही है | हालही में मीडिया रिपोर्ट में ये सामने आया है कि 2021-22 में एयर कंडीशनर की बिक्री 84 लाख हुई थी | जो 2023-24 में बढ़ गई और 11 करोड़ पहुंच गई | इसी वजह से अब बिजली की डिमांड तेजी से बढ़ रही है | डिमांड बढ़ने से पावर ग्रिड पर दबाव की स्थिति और खपत भी हर साल बढ़ती जा रही है | वहीं सरकार इस चुनौती से निपटने के लिए ऐसे स्कीम पर काम कर रही है जिससे करोड़ो लोगो को फायदा होने वाला है | इस स्कीम के तहत लोग हर महीने अपने पैसे बचा पाएंगे | एयर कंडीशनर खरीदने पर बढ़िया डिस्काउंट का भी फायदा मिलेगा |  

आइए आपको समझाते हैं कि PM Modi AC Yojana क्या है?

इस नयी स्कीम से लोंगो के पुराने और बिजली की ज्यादा खपत करने वाले AC को हटाकर 5 स्टार रेटिंग वाले स्कीम को बढ़ावा देना है | ऐसा करने से लोगों को फायदा होगा, 5 स्टार रेटिंग वाले AC हर महीने बिजली की खपत कम करेगा और बिजली का बिल भी कम आएगा | इससे बिजली पावर ग्रिड पर दबाव भी कम पड़ेगा |

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस स्कीम को पावर मंत्रालय और ऊर्जा दक्षता ब्यूरो ने तैयार किया है और इससे लोगो को कई तरह के फायदे देने का मकसद है | जिससे इस स्कीम का फायदा ज्यादा से ज्यादा लोग उठा पायेगें | यह योजना India Cooling Action Plan लॉन्ग टर्म योजना से मेल खाती है |

ऐसे होगा फायदा

बिजली बिल में छूट सरकार नया AC खरीदने वालों को बिजली बिल में छूट देने पर विचार कर रही है | बिजली वितरण कंपनिया भी सरकार के इस कार्य में सहयोगी होगी | 

छूट का फायदा ग्राहकों के पुराने AC के बदले ब्लू स्टार, वोल्टास, LG जैसे बड़े ब्रांड नया AC खरीदने पर छूट का फायदा दें सकते हैं |

सर्टिफाइड रिसाइक्लिंग को लौटाए AC अपने पुराने एयर कंडीशनर को सर्टिफाइड रिसाइक्लिंग सेंटर में दीजिये और सर्टिफिकेट लेकर नया AC खरीदने पर छूट का फायदा मिलेगा |

बता दें कि इस तरह की स्कीम दिल्ली में रहने वालों के लिए Delhi AC Replacement स्कीम नाम से पहले से ही चल रही है | जिसके तहत अगर उपभोक्ता पुराना 3 स्टार रेटिंग AC देकर 5 स्टार AC खरीदते है तो उसपर 60 फीसदी तक की छूट लोगों को मिलती है | लेकिन शर्त ये है कि AC वर्किंग कंडीशन में होना जरुरी है | आपको बता दें कि दिल्ली में यह योजना पहले से ही BSES की तरफ से चलायी जा रही है | 

ये भी पढ़े :  

जापान में रिलीज होगी 26/11 मुंबई आतंकी हमलों पर बनी फिल्म मेजर, भारतीय दूतावास करेगा स्पेशल स्क्रीनिंग

Lok Bandhu Hospital Fire: लोकबंधु के OPD में मरीजों की भीड़, आग के बाद इलाज प्रभावित, टालने पड़े 12 ऑपरेशन

About The Author: Anjali Singh

अंजलि सिंह वर्ष 2022 से मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने Modern Girls College of Professional Studies से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है. वर्तमान में वह AmritVichar.com में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह देश-विदेश, उत्तर प्रदेश, धर्म, मनोरंजन और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करती हैं.
इससे पहले उन्होंने वर्ष 2022 में तरुण मित्र में वॉइस ओवर आर्टिस्ट और कॉपी एडिटर के रूप में काम किया. वर्ष 2023 में Digital Anamark में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह से जुड़े कंटेंट और सोशल मीडिया मैनेजमेंट का काम किया. उन्हें डिजिटल मीडिया में कंटेंट लेखन और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का अनुभव है.