Lucknow Famous Temples: दूर-दूर तक है लखनऊ के इन मंदिरों की मान्यता, दिखती है South के मंदिरों की झलक

Lucknow Famous Temples: नवाबों का शहर लखनऊ अपनी अदबगी और ऐतिहासिक इमारतों के साथ-साथ कई और चीजों को लेकर लोगों के दिलों में बसा हुआ है। लखनऊ में नवाबी ठाट के साथ जायकेदार व्यंजन भी काफी फेमस हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लखनऊ कई फेमय मंदिरों के लिए भी जाना जाता है। ऐसे …

Lucknow Famous Temples: नवाबों का शहर लखनऊ अपनी अदबगी और ऐतिहासिक इमारतों के साथ-साथ कई और चीजों को लेकर लोगों के दिलों में बसा हुआ है। लखनऊ में नवाबी ठाट के साथ जायकेदार व्यंजन भी काफी फेमस हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लखनऊ कई फेमय मंदिरों के लिए भी जाना जाता है। ऐसे मंदिर जिनकी मान्यता दूर-दूर तक है। देश के अलग-अलग कोने ये लखनऊ के मंदिरों में लोग दर्शन करने आते हैं।

जहां अयोध्या को राम की नगरी कहा जाता वहीं लखनऊ को लक्ष्मण की नगरी कहा जाता है। नाबाओ के शहर लखनऊ का पुराना नाम लखनपुर हुआ करता था। कहा जाता है कि इस शहर की नीव रामायण काल से जुड़ी हुई है। लक्ष्मण ने गोमती नदी के किनारे लक्ष्मणपुर नाम से नगर बनाया था, इसी बजह से इसका नाम लखनपुर हुआ करता था फिर बाद में नाम बदलकर लखनऊ रख दिया गया।

तो कहने का तात्पर्य साफ है कि इस शहर का जुड़ाव भगवान से काफी पुराना है। तो चलिए आपको लखनऊ के चार ऐसे मंदिरों के बारे में बताते जहीं दर्शन मात्र के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

चंद्रिका देवी मंदिर (Chandrika Devi Temple)

 

   

चंद्रिका देवी मंदिर गोमती नदी के किनारे बना हुआ है। ये मंदिर कठवारा, बक्शी का तालाब की तरफ पड़ता है। कहा जाता है कि इस मंदिर की स्थापना लक्ष्मण के पुत्र राजकुमार चंद्रकेतु ने देवी चंद्रिका के सम्मान में बनाया गया था, जिन्हें देवी पार्वती का रूप माना जाता है। इस मंदिर में कुंड के बीच में भगवान शिव की भी एक बड़ी मूर्ति है। यहां दर्शने के दो समय बहुत अच्छे माने जाते हैं। एक अमावस्या की रात या फिर नवरात्रि के दौरान। इस समय यहां विशाल मेला लगता है जिसमें बड़ी मात्रा में लोग भव्य आरती में शामिल होते हैं। मंदिर सुबह 5:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और दोपहर 2:00 बजे से रात 11:00 बजे तक खुला रहता है।

 

अलीगंज हनुमान मंदिर (Aliganj Hanuman Mandir)

 

कहा जाता है कि अलीगंज हनुमान मंदिर की स्थापना लखनऊ के तीसरे नवाब शुजा-उद-दौला की पत्नी बेगम जनाब-ए-आलिया ने की थी| मंदिर में बड़े मंगल के समय भक्तों का तांता लगता है। दूर-दूर से भक्त अपनी अर्जी लेकर आते हैं। ये मंदिर सेक्टर एल, अलीगंज, लखनऊ में है। बता दें मंदिर सुबह 5:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और शाम 4:00 बजे से रात 9:00 बजे तक खुला रहता है।

 

हनुमान सेतु मंदिर (Hanuman Setu Mandir)

 

हनुमान सेतु मंदिर  को संकटमोचन मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यहां हर मंगलवार और शनिवार भक्तों की लंबी लाइन लगती है। बता दें, इस पावन मंदिर की स्थापना 1960 में गोमती नदी के किनारे कैंची, उत्तराखंड के नीम करोली बाबा ने की थी। मंदिर में दो अलग-अलग खंड हैं, एक भगवान हनुमान के लिए और दूसरा नीम करोली बाबा के लिए है। मंदिर सुबह 4 बजे से 11 बजे तक और शाम 4 बजे से 12 बजे तक खुला रहता है।

मनकामेश्वर मंदिर (Mankameshwar Temple)

 

राजधानी में पुराने मंदिरों की लंबी सूची है, इसमें से मनकामेश्वर मंदिर भी एक 1000 साल पुराना मंदिर है। ये मंदिर गोमती नदी के किनारे है। कथाओं की मानें तो भगवान लक्ष्मण ने उस स्थान पर भगवान शिव से प्रार्थना की थी, जिस पर बाद में एक मंदिर का निर्माण किया गया था। भक्तों का मानना है कि मंदिर में शिव जी से जो भी मांगो वो पूरी करते हैं। इस मंदिर से जुड़ी एक दिलचस्प बात है। वो ये है कि इस मंदिर के अनुष्ठानों की देखरेख शहर की पहली महिला महंत (मुख्य पुजारी) करती हैं। ये मंदिर मुकरीमनगर, हसनगंज, लखनऊ में है। सुबह 5:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 3:00 बजे से 11:00 बजे तक खुला रहता है और सोमवार को मंदिर बंद रहता है।

पढ़ें- Lucknow Famous Dishes: अगर आप Food Lover हैं तो जरूर खाएं ये टेस्टी व्यंजन, नाम सुनकर ही मुंह में आ जाएगा पानी…

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).