20000000000000000 है इत्तू सी दिखने वाली चीटियों की संख्या, वैज्ञानिक का दावा

बर्लिन। धरती पर प्रकृति ने अलग-अलग प्रकार के कई जीवों को बनाया है। प्रकृति जीने और मरने का भी संतुलन बनाए रखती है, इसलिए हर जीव पैदा होता है और फिर मर जाता है। इस तरह तमाम जीवों की आबादी भी संतुलित रहती है। पर जैसे-जैसे इंसानी आबादी बढ़ रही है, अन्य जीवों की जिंदगी …

बर्लिन। धरती पर प्रकृति ने अलग-अलग प्रकार के कई जीवों को बनाया है। प्रकृति जीने और मरने का भी संतुलन बनाए रखती है, इसलिए हर जीव पैदा होता है और फिर मर जाता है। इस तरह तमाम जीवों की आबादी भी संतुलित रहती है। पर जैसे-जैसे इंसानी आबादी बढ़ रही है, अन्य जीवों की जिंदगी पर भी खतरा मंडरा रहा है और उनकी आबादी कम होती जा रही है। आज के वक्त में इस धरती पर 7.8 बिलियन यानी 780 कोरड़ मानव रहते हैं। पर कई ऐसे जीव हैं जिनकी आबादी इंसानों की तुलना में हजारों गुना ज्यादा है। इनमें चींटियां भी शामिल हैं। वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक रिसर्च की है जिससे चींटियों की आबादी को लेकर उन्होंने चौंकाने वाला दावा किया है।

डेली स्टार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार जर्मनी के वूजबर्ग में स्थित जूलियन मैक्सिमिलियन्स यूनिवर्सिटी में एक शोध किया गया जिससे चींटियों की आबादी का अंदाजा लगाया गया है। इस शोध से जुड़े वैज्ञानिकों के प्रमुख शोधकर्ता सैबीन नूटेन ने वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि हमारे अंदाजे के हिसाब से इस धरती पर 20 क्वॉड्रिलियन चींटियां हैं। इतनी चींटियों को गिन पाना असंभव है।

इतनी है चींटियों की संख्या!
अब सोचेंगे कि ये संख्या कितनी है और इसे पढ़ेंगे कैसे। आपको बता दें कि 20 क्वाड्रिलियन यानी 20 हजार खरब से भी ज्यादा। संख्या की तरह देखें तो 20 के साथ 15 जीरो (20,000,000,000,000,000) हैं। ये संख्या इतनी ज्यादा है कि इसे पढ़ पाना या गिन पाना लगभग असंभव है। वैज्ञानिकों ने कहा कि जीवों के वितरण और बहुतायत के बारे में जानना बेहद जरूरी है क्योंकि तभी मानव ये जान सकेगा कि उनका किरदार इकोसिस्टम में कितना महत्पूर्ण है।

चींटियों पर हुई पुरानी शोध के आधार पर किया दावा
वैज्ञानिकों ने कहा कि कीड़ों, खासकर चींटियों पर ऐसे शोध नहीं किए जा सके हैं जिससे पता लग सके कि उनकी आबादी कितनी है। काफी वक्त से चींटियों को वो जीव माना जाता है जिनके भरोसे ये दुनिया चल रही है। टीम ने अपनी शोध में जो आंकड़ा बताया वो चींटियों पर पहले किए गए करीब 489 शोध कार्यों के आधार पर बताया है।

यह भी पढ़ें-  Viral Video: भैंस ने अपनी मालकिन के साथ लगाए ठुमके, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).