Rare Astronomical Event: आसमान में दिखा ग्रहों का मेला, Big B ने Video शेयर कर दिखाया अद्भुत नजारा

नई दिल्ली। दुर्लभ खगोलीय घटना में मंगलवार रात आसमान में चांद के साथ बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और अरुण लगभग सीधी रेखा में नजर आए। बॉलीवुड के बिग बी यानी अभिनेता अमिताभ बच्चन ने इसका वीडियो शेयर कर लिखा, क्या खूबसूरत नजारा है...5 ग्रह एकसाथ दिख रहे हैं। सुंदर और दुर्लभ...उम्मीद है आपने भी इसे देखा होगा।

आसमान में मंगलवार रात को एक साथ 5 ग्रह दिखाई दिए। शाम को 7.30 बजे के बाद करीब आधे घंटे तक मंगल (मार्स), बुध (मर्करी), बृहस्पति (जुपिटर), शुक्र (वीनस) और अरुण (यूरेनस) पश्चिम में क्षितिज में चांद के पास दिखाई दिए। क्षितिज वो जगह होती है जहां देखने पर लगता है कि धरती और आसमान एक-दूसरे में मिल रहे हैं।

इस खगोलीय घटना के बारे में नासा के एस्ट्रोनॉमर (खगोल विज्ञानी) बिल कुक ने बताया कि इन पांच ग्रहों को दुनिया में कहीं से भी देखा जा सकता है। बस आसमान साफ होना चाहिए और पश्चिम का व्यू दिखाई देना चाहिए। जुपिटर, वीनस और मार्स आसानी से दिखाई दिए। वीनस बहुत चमकदार होता है। वहीं मार्स चांद के पास दिखा और उसमें लाल रंग की चमक थी। हालांकि, सूर्यास्त के आधे घंटे के बाद मर्करी और जुपिटर दिखना बंद हो गए।

मर्करी और यूरेनस की चमक हल्की होती है इसलिए उन्हें देखने में परेशानी हुई। उन्हें देखने के लिए दूरबीन की जरूरत पड़ी। यूरेनस आमतौर पर कम ही दिखाई देता है। उसकी पोजिशन वीनस के ऊपर होती है और उसमें हरी चमक होती है।

सूर्यास्त के बाद ये पांचों ग्रह एक दुर्लभ एलाइनमेंट में दिखे। हालांकि ये पूरी तरह एकसीध में दिखाई नहीं दिए। सूर्यास्त के बाद लगभग 7.30 बजे सबसे पहले क्षितिज पर जुपिटर दिखा। इसके बाद मर्करी, वीनस, यूरेनस और मार्स दिखाई देने शुरू हुए। ये ग्रह क्षितिज से लेकर आधे आसमान तक दिखाई दिए।

ये ग्रह आसमान में एकसाथ दिखाई देंगे इसका मतलब यह नहीं है कि वे एक-दूसरे के पास स्थित हैं। ये एक-दूसरे से बहुत दूर होते हैं। वास्तव में इनकी कक्षाएं सूर्य के एक तरफ होती हैं तो ये एक-साथ दिखाई देने लगते हैं।

ये भी पढ़ें : इस महीने के अंत में आसमान में दिखेगा ग्रहों का मेला, अद्भुत होगा नजारा, नासा करेगा लाइव टेलीकॉस्ट

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).