राष्ट्रीय खेल पुरस्कार: नीरज चोपड़ा समेत इन खिलाड़ियों को राष्ट्रपति कोविंद ने किया सम्मानित

नई दिल्ली। आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खिलाड़ियों को  साल 2021 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित किया। इस साल ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा समेत 12 खिलाडियों को मेजर ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार, 35 खिलाडियों को अर्जुन पुरस्कार, 10 को द्रोणाचार्य पुरस्कार और 5 खिलाडियों को ध्यानचंद जीवनगौरव पुरस्कार दिया गया। केन्द्रीय युवा कल्याण और …

नई दिल्ली। आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खिलाड़ियों को  साल 2021 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित किया। इस साल ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा समेत 12 खिलाडियों को मेजर ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार, 35 खिलाडियों को अर्जुन पुरस्कार, 10 को द्रोणाचार्य पुरस्कार और 5 खिलाडियों को ध्यानचंद जीवनगौरव पुरस्कार दिया गया। केन्द्रीय युवा कल्याण और खेल मंत्रालय की ओर से हर साल खेल में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार
नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स), रवि कुमार (कुश्ती), लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी), पीआर श्रीजेश (हॉकी), अवनि लेखारा (पैरा शूटिंग), सुमित अंतिल (पैरा एथलेटिक्स), प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन), कृष्णा नागर (पैरा बैडमिंटन),मनीष नरवाल (पैरा शूटिंग),मिताली राज,(क्रिकेट),सुनील छेत्री (फुटबॉल),मनप्रीत सिंह (हॉकी) को दिया गया।

अर्जुन पुरस्कार
अरपिंदर सिंह (एथलेटिक्स), सिमरनजीत कौर (मुक्केबाजी), शिखर धवन (क्रिकेट),सीए भवानी देवी (तलवारबाजी),मोनिका (हॉकी),वंदना कटारिया (हॉकी), संदीप नरवाल (कबड्डी), हिमानी उत्तम परब (मल्लखंब), अभिषेक वर्मा (निशानेबाजी), अंकिता रैना (टेनिस), दीपक पूनिया (कुश्ती), दिलप्रीत सिंह (हॉकी),हरमनप्रीत सिंह (हॉकी), रूपिंदर पाल सिंह (हॉकी), सुरेंद्र कुमार (हॉकी), अमित रोहिदास (हॉकी), बीरेंद्र लाकड़ा (हॉकी), सुमित (हॉकी), नीलकांत शर्मा (हॉकी), हार्दिक सिंह (हॉकी), विवेक सागर प्रसाद (हॉकी),

गुरजंत सिंह (हॉकी), मनदीप सिंह (हॉकी), शमशेर सिंह (हॉकी), ललित कुमार उपाध्याय (हॉकी), वरुण कुमार (हॉकी), सिमरनजीत सिंह (हॉकी), योगेश, कथूनिया (पैरा एथलेटिक्स), निषाद कुमार (पैरा एथलेटिक्स), प्रवीण कुमार (पैरा एथलेटिक्स), सुहाश यतिराज (पैरा बैडमिंटन), सिंहराज अधाना (पैरा निशानेबाजी), भावना पटेल (पैरा टेबल टेनिस), हरविंदर सिंह (पैरा तीरंदाजी)और शरद कुमार (पैरा एथलेटिक्स) को अर्जुन पुरस्कार दिया गया।

खेल और स्पर्धा 2021 में उत्कृष्ट कोचों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार
लाइफ टाइम श्रेणी में टी. पी. औसेफ(एथलेटिक्स), सरकार तलवार(क्रिकेट), सरपाल सिंह(हॉकी), आशान कुमार(कबड्डी), तपन कुमार पाणिग्रही(तैराकी)  को सम्मानित किया जाएगा। नियमित श्रेणी में राधाकृष्णन नायर पी (एथलेटिक्स), संध्या गुरुंग(बॉक्सिंग),प्रीतम सिवाच(हॉकी),जय प्रकाश नौटियाल(पैरा शूटिंग),सुब्रमण्यम रमन(टेबल टेनिस) को सम्मानित किया गया।

खेल और स्पर्धा 2021 में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार
लेख केसी(बॉक्सिंग), अभिजीत कुंते(चेस), दविंदर सिंह गरचा(हॉकी), विकास कुमार(कबड्डी), सज्जन सिंह(कुश्ती) को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़े-

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान अफरीदी बोले- बतौर बल्लेबाज कोहली को बेहतर प्रदर्शन के लिए छोड़ देनी चाहिए कप्तानी

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).