‘अथर्व: द ओरिजिन’ का फर्स्ट लुक रिलीज, योद्धा के रूप में नजर आए एमएस धोनी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने ग्राफिक उपन्यास ‘अथर्व: द ओरिजिन’ का फर्स्ट लुक रिलीज किया है। इस टीजर में आप देख सकते हैं कि धोनी अघोरी ‘अथर्व’ के किरदार में नजर आ रहे हैं। धोनी ने फेसबुक पर ‘अथर्व’ का पहला लुक जारी करते हुए कैप्शन दिया, …

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने ग्राफिक उपन्यास ‘अथर्व: द ओरिजिन’ का फर्स्ट लुक रिलीज किया है। इस टीजर में आप देख सकते हैं कि धोनी अघोरी ‘अथर्व’ के किरदार में नजर आ रहे हैं। धोनी ने फेसबुक पर ‘अथर्व’ का पहला लुक जारी करते हुए कैप्शन दिया, “मुझे अपने नए अवतार की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है….. अथर्व”

अपने वीडियो में उन्होंने कहा, “नए जमाने के ग्राफिक उपन्यास ‘अथर्व’ का पहला लुक लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है।” वीडियो में धोनी को एक एनिमेटेड अवतार में दिखाया गया है, जिसमें वह युद्ध के मैदान में राक्षसों जैसे जीवों की सेना के खिलाफ लड़ रहे हैं।

इस सीरीज का निर्माण विन्सेंट आदिकलराज और अशोक मनोर ने किया है। यह सीरीज रमेश थमिलमनी द्वारा लिखित इसी नाम की पुस्तक का रूपांतरण है। धोनी की वेब सीरीज साइंस फिक्शन पर आधारित है। ‘पुस्तक एक पौराणिक विज्ञान-कथा है, जिसमें एक रहस्यमय अघोरी की यात्रा को वर्णित किया गया है। साथ ही इस वेब सीरीज के माध्यम से समाज में चल रहे बड़े मिथक को तोड़ने की कोशिश की गई है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। भारत के लिए 350 वनडे, 98 टी20 इंटरनेशनल और 90 टेस्ट मैच खेलकर 17266 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 108 अर्धशतक और 16 शतक लगाए. धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया तीन आईसीसी खिताब जीतने में सफल रही थी। साथ ही धोनी, चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को अपनी कप्तानी में चार बार आईपीएल का खिताब जिता चुके हैं।

रमेश थमिलमनी की बुक का एडाप्टेशन है ‘अथर्व: द ओरिजिन’
धोनी की ‘अथर्व: द ओरिजिन’ को ‘न्यू ऐज ग्राफिक नॉवेल’ के रूप में माना जा रहा है। यह नॉवेल डेब्यूटेंट ऑथर रमेश थमिलमनी की इसी नाम की अनपब्लिश्ड बुक का एडाप्टेशन है। इस नॉवेल को ‘धोनी एंटरटेनमेंट’ ने सपोर्ट किया है। इस मीडिया कंपनी को धोनी और उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने 2019 में स्थापित किया था। इस ग्राफिक नॉवेल को विरजू स्टूडियोज और मिडास डील प्राइवेट लिमिटेड ने प्रोड्यूस किया है।

कई प्रोजेक्ट्स लेकर आएंगे धोनी-साक्षी
साक्षी धोनी ने आगे कहा, “हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम इस ब्रह्मांड के सभी पहलुओं को निष्पादित करें और प्रत्येक चरित्र और कहानी को यथासंभव सटीकता के साथ स्क्रीन पर लाएं। यह सीरीज हमारे उद्देश्य को एक फीचर फिल्म में ढालने से बेहतर है।”

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).