Goodbye Shane Warne: शेन वॉर्न के निधन पर दिग्गजों ने जताया शोक, सचिन भी आहत

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर शेन वॉर्न के निधन पर कई दिग्गजों ने दुख जताया है। भारत के अनिल कुंबले, वसीम जाफर और हरभजन सिंह ने वॉर्न के निधन पर गहरा शोक जाहिर किया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा “इस पर यकीन करना मुश्किल है। पूरी तरह से स्तब्ध हूं, एक …

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर शेन वॉर्न के निधन पर कई दिग्गजों ने दुख जताया है। भारत के अनिल कुंबले, वसीम जाफर और हरभजन सिंह ने वॉर्न के निधन पर गहरा शोक जाहिर किया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा “इस पर यकीन करना मुश्किल है। पूरी तरह से स्तब्ध हूं, एक दिग्गज और दुनिया के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक, आप बहुत जल्दी चले गए।
उनके परिवार और दोस्तों के साथ संवेदनाएं।”

हरभजन सिंह ने लिखा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि शेन वॉर्न अब इस दुनिया में नहीं हैं। मेरे हीरो भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। मैं इस पर यकीन नकीन नहीं करना चाहता हूं। पूरी तरह से बिखर चुका हूं। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी शेन वॉर्न के निधन पर शोक जताते हुए लिखा “दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न की मौत से पूरी तरह स्तब्ध और दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार दोस्त और चाहने वालों के साथ हैं।”

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की तरफ से भी शेन वॉर्न को श्रद्धांजलि दी गई है। वॉर्न ने एशेज सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ काफी विकेट चटकाए थे। इंग्लैंड क्रिकेट ने लिखा ‘क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक, एक दिग्गज, एक महान खिलाड़ी आपने क्रिकेट को बदल दिया।’

वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘मैं विश्वास नहीं कर सकता। महान स्पिनर सुपरस्टार शेन वॉर्न नहीं रहे। दुनिया भर में उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।’ भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने शेन वॉर्न के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुखद है। हमारे खेल के एक दिग्गज और चैंपियन ने हमें छोड़ दिया है। अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है।

वार्न के निधन से सचिन भी आहत

ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर शेन वॉर्न के निधन की खबर ने प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया है, भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी वॉर्न के निधन से आहत हो गए हैं। वार्न के निधन की खबर सुनकर सचिन ने ट्वीट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। सचिन ने अपने ट्वीट में उल पलों को याद किया है जब दोनों क्रिकेट के मैदान पर अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से कमाल करते थे।

तेंदुलकर ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘स्तब्ध, तुम्हारी कमी खलेगी वॉर्नी, मैदान से भीतर या बाहर तुम्हारे साथ कोई पल उबाऊ नहीं होता था।
मैदान के भीतर हमारी प्रतिद्वंद्विता और बाहर हंसी मजाक को हमेशा याद करूंगा। भारत के लिये तुम्हारे मन में खास जगह थी और भारतीयों के मन में तुम्हारे लिये। बहुत जल्दी चले गए।’

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).