देहरादून: क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार बढ़ा, अब 22 सितंबर को मैदान में उतरेगी सचिन तेंदुलकर की टीम

देहरादून, अमृत विचार। सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज-2022 के तहत देहरादून आयोजित होने वाले क्रिकेट मैच का लोगों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। सचिन तेंदुलकर को मैदान में देखने के लिए बेताब क्रिकेट प्रेमी इससे निराश दिखाई दे रहे हैं। सीरीज में पहला मैच भारतीय टीम का होना था, लेकिन कानपुर में बारिश के …

देहरादून, अमृत विचार। सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज-2022 के तहत देहरादून आयोजित होने वाले क्रिकेट मैच का लोगों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। सचिन तेंदुलकर को मैदान में देखने के लिए बेताब क्रिकेट प्रेमी इससे निराश दिखाई दे रहे हैं। सीरीज में पहला मैच भारतीय टीम का होना था, लेकिन कानपुर में बारिश के चलते भारतीय टीम अपने पूरे मैच नहीं खेल पाई, जिससे दून में होने वाले मैचों के शेड्यूल में थोड़ा बदलाव किया गया है।

21 सितंबर से राजधानी के रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट के धुरंधर उतरने जा रहे है। जिसमें दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, रैना, रॉस टेलर, शेल वॉटसन, ब्रायन लारा, जोंटी रोड्स जैसे खिलाड़ी अपने बल्ले का दम दिखाते हुए नजर आएंगे।

सीरीज का आगाज उत्तर प्रदेश की उद्योगनगरी कानपुर से बीती 10 सितंबर से हुआ। रीयल होस्ट के संस्थापक संजय सिंह और सीरीज के निदेशक जयदीप ने बताया कि दून में होने वाले छह मैचों में पहला मैच सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया लीजेंड्स का सामना इयान बेल के नेतृत्व वाले इंग्लैंड लीजेंड्स के बीच होना था।

कानपुर में बारिश के चलते इंडियन टीम अपने पूरे मैच नहीं खेल पाई, जिसके चलते दून में होने वाले मैचों के शेड्यूल में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब यह मैच दूसरे दिन यानी 22 सितंबर को होगा। शेड्यूल के संबंध में सीरीज की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जानकारी साझा की गई है। स्टेडियम में पांच दिन भारत समेत आठ टीमों के बीच टी-20 मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें दो मैच इंडिया लीजेंड्स टीम के शामिल हैं। इसके अलावा वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, आस्ट्रेलिया व बांग्लादेश के दिग्गत भी खेलते नजर आएंगे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).