IND vs WI T20 Series : फैंस के लिए खुशखबरी, टीम इंडिया को मिला अमेरिकी वीजा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम और कप्तान रोहित शर्मा के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को अमेरिकी वीजा मिल गया है। यानी अब पांच मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी दो मैच फ्लोरिडा में हो सकेंगे। दूसरी तरफ रोहित शर्मा अब पूरी तरह फिट हो गए …

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम और कप्तान रोहित शर्मा के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को अमेरिकी वीजा मिल गया है। यानी अब पांच मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी दो मैच फ्लोरिडा में हो सकेंगे। दूसरी तरफ रोहित शर्मा अब पूरी तरह फिट हो गए हैं। वह आखिरी दो मैच में टीम इंडिया की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं। रोहित को सीरीज के तीसरे मैच के दौरान कमर में चोट लगी थी।

क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि गयाना के राष्ट्रपति इरफान अली ने इस मामले में दखल दिया और इसके बाद भारतीय टीम समेत वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों और स्टाफ को अमेरिकी वीजा मिल गया। इसके लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड  ने भी राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया है। आपको बता दें कि टीम इंडिया इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। शुरुआती तीन मैच हो चुके, जिसमें टीम इंडिया 2-1 से आगे है। अब आखिरी दो मुकाबले छह और सात अगस्त को अमेरिका के फ्लोरिडा में होने हैं।

रोहित-राहुल ने वीजा के लिए दिया इंटरव्यू
जिन खिलाड़ियों के पास वीजा नहीं था उन्हें गुयाना में स्थिति अमेरिकी दूतावास में इंटरव्यू के लिए भेजा गया था। यह इंटरव्यू तीसरे टी-20 मैच (2 अगस्त) के बाद हुआ था। इसमें टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ भी शामिल थे। बताया गया है कि भारतीय टीम में शामिल कप्तान-कोच समेत 14 लोगों के पास अमेरिकी वीजा नहीं था। इंटरव्यू के बाद इन सबको वीजा जारी कर दिया गया।

टी20 सीरीज के लिए दोनों स्क्वॉड : 

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

वेस्टइंडीज टीम: निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमैन पॉवेल (उपकप्तान), शमराह ब्रूक्स, डोमिनिक ड्रेक, शिमरॉन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, ब्रेंडन किंग, काइल मेयर्स, ओबेड मैकॉय, कीमो पॉल, रोमारियो शेफर्ड, ओडिन स्मिथ, डेवॉन थॉमस और हेडेन वॉल्श जूनियर।

ये भी पढ़ें : CWG 2022 : निकहत जरीन ने पहले देश का बढ़ाया मान, फिर मां को खास अंदाज में किया बर्थडे विश…देखें VIDEO

 

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).