आईपीएल-13 की तारीखों से प्रसारणकर्ता खुश नहीं, बोर्ड ने दिया रेटिंग का हवाला

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने आईपीएल-13 की तारीख 26 सितंबर से आठ नवंबर के बीच लगभग तय कर ली है, लेकिन ऐसी खबरें हैं कि प्रसारणकर्ता इन तारीखों से खुश नहीं हैं क्योंकि इसमें दिवाली (14 नवंबर) सप्ताह शामिल नहीं है। बीसीसीआई हालांकि स्टार इंडिया को इस मामले में सफाई देने को तैयार है। बीसीसीआई के …

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने आईपीएल-13 की तारीख 26 सितंबर से आठ नवंबर के बीच लगभग तय कर ली है, लेकिन ऐसी खबरें हैं कि प्रसारणकर्ता इन तारीखों से खुश नहीं हैं क्योंकि इसमें दिवाली (14 नवंबर) सप्ताह शामिल नहीं है। बीसीसीआई हालांकि स्टार इंडिया को इस मामले में सफाई देने को तैयार है।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में दिवाली का प्रारूप बदल गया है और बार्क (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) की रेंटिंग्स इन सप्ताह में अब ज्यादा खास नहीं रहती और यही कारण है कि भारतीय टीम को दिवाली ब्रेक दिया जाता है ताकि वह अपने परिवारों के साथ समय बिता सकें।

उन्होंने कहा, “हम स्टार इंडिया के साथ बैठकर इस मुद्दे पर कभी भा बात कर सकते हैं। हमने हालांकि उनसे बार्क रेंटिंग के बारे में बात की है क्योंकि वह सिर्फ आईपीएल ही नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट के मैच भी प्रसारित करती है। दिवाली के सप्ताह में बार्क रेंटिंग्स में गिरावट देखी गई है इसलिए हमारी राष्ट्रीय टीम इस दौरान ब्रेक लेती है।

अधिकारी ने कहा, “सिर्फ खिलाड़ियों को ब्रेक ही नहीं मिलता है बल्कि वह देश के सबसे बड़े त्योहार में अपने करीबियों के साथ अच्छा समय बिता पाते हैं। अगर किसी तरह की असमंजस है तो हम प्रसारणकर्ता के साथ बैठकर इस पर कभी भी चर्चा कर सकते हैं। यही कारण है कि आईपीएल को दिवाली सप्ताह तक नहीं खिंचा जा रहा है।”

इस संबंध में जब एक फ्रेंचाइजी के अधिकारी से बात की तो उन्होंने कहा कि अगर आखिरी सप्ताह दिवाली के सप्ताह से जुड़ता तो इससे स्टार इंडिया को निश्चित फायदा होता लेकिन तारीखों से प्रेंचाइजियों को मतलब नहीं है।

उन्होंने कहा, “अगर आप फ्रेंचाइजी के नजरिए से देखेंगे तो हमारे लिए ज्यादा अंतर नहीं है क्योंकि ऐसा नहीं है कि हम भारत में प्रशंसकों के सामने खेल रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा लोग मैच देखने आएंगे और हमें गेट मनी से ज्यादा से ज्यादा पैसा मिलेगा।”

अधिकारी ने कहा, “लेकिन हां, प्रसारणकर्ता के नजरिए से, ऐसा हो सकता है कि 75-80 प्रतिशत इवेंटरी बेची जा चुकी हो, और अभी भी कुछ आखिरी में बची हो जो अगर दिवाली के सप्ताह में लीग पहुंचती है तो उसे ज्यादा रेट पर बेचा जा सके।”

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).