टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, अगले टेस्ट मैच के लिए सिडनी रवाना

मेलबर्न। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को कहा कि भारतीय टीम और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट मैच से पहले कराया गया नवीनतम कोविड-19 परीक्षण नेगेटिव आया है। तीसरा टेस्ट मैच सिडनी में सात जनवरी से शुरू होगा। इसके लिए टीम इंडिया सिडनी के लिए रवाना हो गई है। …

मेलबर्न। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को कहा कि भारतीय टीम और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट मैच से पहले कराया गया नवीनतम कोविड-19 परीक्षण नेगेटिव आया है। तीसरा टेस्ट मैच सिडनी में सात जनवरी से शुरू होगा। इसके लिए टीम इंडिया सिडनी के लिए रवाना हो गई है।

https://twitter.com/WisdenIndia/status/1345947953660235777?ref_src=twsrc%5Etfw

बीसीसीआई ने बयान में कहा, ‘‘भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों का तीन जनवरी 2021 को कोविड-19 के लिये आरटी-पीसीआर परीक्षण कराया गया था। सभी परीक्षणों का परिणाम नेगेटिव आया है।’’

भारत के पांच खिलाड़ियों उप कप्तान रोहित शर्मा, सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल, विकेटकीपर ऋषभ पंत, तेज गेंदबाज नवदीप सैनी और बल्लेबाज पृथ्वी सॉव का एक इंडोर रेस्तरां में खाना खाने का वीडियो सामने आने के बाद इन सभी को अलग थलग कर दिया गया था जिसके बाद परीक्षण कराये गये थे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने घोषणा की थी कि बीसीसीआई के साथ मिलकर संयुक्त जांच की जा रही है कि इन खिलाड़ियों ने श्रृंखला के लिये तैयार किये गये जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन तो नहीं किया। इन पांचों खिलाड़ियों को हालांकि अभ्यास करने और सिडनी मैच के लिये टीम के साथ यात्रा करने की अनुमति दी गयी थी। चार मैचों की श्रृंखला अभी 1-1 से बराबरी पर है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).