IPL 2020: पंजाब के कोच अनिल कुंबले ने कहा, मुंबई के खिलाफ ‘ए’ स्तर का खेल दिखाना होगा

अबू धाबी। किंग्स इलेवन पंजाब के मुख्य कोच अनिल कुंबले का मानना है कि गुरुवार को यहां शेख जायद स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण के अगले मैच में उनकी टीम के लिए यहां की परिस्थितियों के साथ तालमेल बिठाना महत्वपूर्ण होगा। किंग्स इलेवन पंजाब ने …

अबू धाबी। किंग्स इलेवन पंजाब के मुख्य कोच अनिल कुंबले का मानना है कि गुरुवार को यहां शेख जायद स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण के अगले मैच में उनकी टीम के लिए यहां की परिस्थितियों के साथ तालमेल बिठाना महत्वपूर्ण होगा। किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने पहले दो मैच दुबई में जबकि तीसरा मैच शारजाह में खेला था और अब वह अबू धाबी में अपना पहला मैच खेलेगी।

कुंबले ने किंग्स इलेवन पंजाब की वेबसाइट पर बातचीत के दौरान कहा, “मुझे लगता है कि हमें परिस्थितियों के साथ तालमेल बिठाने की जरूरत है। जैसा कि मैंने राजस्थान के खिलाफ पिछले मैच से पहले ही कहा था कि हम अबू धाबी जा रहे हैं, जोकि हमारे लिए एक नई जगह है।”

उन्होंने कहा, “यह एक नया मैदान है। यह मैदान थोड़ा बड़ा है और इसकी बाउंड्री भी बड़ी है, इसलिए छक्का लगाना यहां आसान नहीं होगा। लेकिन हम जानते हैं कि हमें जल्द ही यहां की परिस्थितियों से तालमेल बिठाना होगा।”

कुंबले ने मुंबई के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर कहा, “मुंबई बहुत ही मजबूत टीम है और हम यह जानते हैं। वो पिछले कुछ सालों से एक ही टीम के साथ खेल रहे है। हमें उनका मजबूत पक्ष पता है और हमें उनके खिलाफ अपना ‘ए’ स्तर का खेल दिखाना होगा।” उन्होंने कहा, “पिछले तीन मैचों में हमने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और हम उसी जज्बें के साथ इस मैच में भी उतरने के लिए उत्साहित हैं।”

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).