Violation of the Bio-bubble: फंस सकते हैं श्रीलंका के खिलाड़ी, जांच के लिए SLC ने बनाया पैनल

कोलंबो। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने हाल में इंग्लैंड दौर पर कुसाल मेंडिस, निरोशन डिकवेला और दनुष्का गुणातिलक के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल (बायो-बबल) का उल्लंघन करने की जांच के लिए पांच सदस्यीय पैनल का गठन किया है। इस उल्लंघन का पता चलने के बाद इन तीनों को श्रृंखला के बीच से स्वदेश भेज दिया …

कोलंबो। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने हाल में इंग्लैंड दौर पर कुसाल मेंडिस, निरोशन डिकवेला और दनुष्का गुणातिलक के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल (बायो-बबल) का उल्लंघन करने की जांच के लिए पांच सदस्यीय पैनल का गठन किया है। इस उल्लंघन का पता चलने के बाद इन तीनों को श्रृंखला के बीच से स्वदेश भेज दिया गया था।

कोविड-19 खतरे के कारण खिलाड़ियों के आने-जाने पर प्रतिबंध के बावजूद प्रशंसकों ने मैच हारने के बाद इन तीनों के सड़कों पर घूमने की वीडियो बनाई थी। एसएलसी के जांच पैनल में न्यायमूर्ति निमल दसानायक (श्रीलंका के उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश), पंदुका कीर्तिनंदा (अधिवक्ता), असेला रेकावा (अधिवक्ता), उचिता विक्रमसिंघे (अधिवक्ता) और मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) एमआरवी डि जोयसा शामिल हैं।

श्रीलंकाई क्रिकेट पिछले काफी समय से मैदान के अंदर और बाहर खराब समय से गुजर रहा है। खिलाड़ियों और एसएलसी के बीच राष्ट्रीय अनुबंधों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है और बोर्ड का कहना है कि इस समय इसकी जरूरत नहीं थी। बुधवार को 30 में से 29 खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ 13 जुलाई से शुरू हो रही श्रृंखला के लिए दौरा अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। सीनियर खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज ने कथित तौर पर अनुबंध से इनकार कर दिया और वह संन्यास लेने पर विचार कर रहे हैं। श्रीलंका ने इंग्लैंड दौरे पर बारिश के कारण रद्द एक मैच के अलावा सभी मुकाबले गंवा दिए थे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).