सचिन तेंदुलकर ने कहा, रिवर्स स्विंग डालने वाले सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं एंडरसन

नई दिल्ली। भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा है कि इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन मौजूदा दौर में रिवर्स स्विंग करने वाले सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं। सचिन ने 100 एमबी एप पर वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज ब्रायन लारा के साथ बात करते हुए कहा, “एंडरसन शायद पहले ऐसे गेंदबाज हैं जो रिवर्स …

नई दिल्ली। भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा है कि इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन मौजूदा दौर में रिवर्स स्विंग करने वाले सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं। सचिन ने 100 एमबी एप पर वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज ब्रायन लारा के साथ बात करते हुए कहा, “एंडरसन शायद पहले ऐसे गेंदबाज हैं जो रिवर्स स्विंग को भी रिवर्स कराते हैं।”

उन्होंने कहा, “मैंने जो अनुभव किया है वो यह है कि एंडरसन गेंद को इस तरह पकड़ेंगे जैसे कि वो आउट स्विंग डाल रहे हों लेकिन गेंद को छोड़ने के समय वो गेंद को अंदर लाने की कोशिश करेंगे।”

सचिन ने कहा, “कई बल्लेबाज, जो उनकी कलाई को देखेंगे, लेनिक वो करते क्या हैं कि वे आपको बताएंगे कि वह इनस्विंगर डाल रहे हैं लेकिन गेंद की दोनों तरफ जो असंतुलन है वो गेंद को बाहर ले जाएगा।”

उन्होंने कहा, “वो क्या करते हैं, वो आपको आउटस्विंगर खेलने के लिए प्रेरित करते हैं और गेंद तीन-चौथाई लैंग्थ कवर करने के बाद गेंद बाहर जाएगी और यह मेरे लिए नया था।” सचिन ने कहा कि एंडरसन के साथी स्टुअर्ट ब्रॉड भी यही करने लगे हैं।

उन्होंने कहा, “किसी ने यह नहीं किया। अब मैंने देखा है कि ब्रॉड भी यही कर रहे हैं। लेकिन एंडरसन ने यह काफी पहले शुरू कर दिया था। इसलिए मैं उन्हें काफी अच्छा गेंदबाज मानता हूं। वह रिवर्स स्विंग करने वाले सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं।”

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).