श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सीआरपीएफ चौकी पर हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को हुए इस हमले को नाकाम करते हुए जांबाज जवानों की सतर्कता ने आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। आतंकियों के इस हमले में CRPF के 3 जवान घायल हो गए हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर है। कुलगाम में सीआरपीएफ चौकी पर हुए हमले में तीन जवान घायल हुए थे, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई गई। हमले के बाद सुरक्षा बलों ने आतंकियों की तलाश में अभियान तेज कर दिया है। वहीं, मामले की जांच और नए संगठन के दावे को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की पड़ताल पर भी नजर रहेगी।
‘पासदारान-ए-हुर्रियत कश्मीर’ ने जारी किया नोटिस
सीआरपीएफ चौकी पर हुए हमले को लेकर एक नया दावा सामने आया है। अब तक इस हमले के पीछे लश्कर-ए-तैयबा का हाथ होने की आशंका जताई जा रही थी। इसी बीच ‘पासदारान-ए-हुर्रियत कश्मीर’ नाम के संगठन ने एक नोटिस जारी कर हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। संगठन ने नोटिस में सीआरपीएफ कर्मियों पर हमले की जिम्मेदारी लेते हुए आने वाले दिनों में और हमले करने की धमकी दी गई है। नोटिस में संगठन ने अपनी गतिविधियां जारी रखने की बात भी कही है। सुरक्षा एजेंसियां इस दावे और नोटिस की प्रामाणिकता की जांच कर सकती हैं। बताया जा रहा है कि कश्मीर घाटी में आतंकी गतिविधियों के संदर्भ में ‘पासदारान-ए-हुर्रियत कश्मीर’ नाम पहली बार सामने आया है। संगठन के प्रवक्ता के तौर पर मोहम्मद उमर अज्जम का नाम बताया जा रहा है। हालांकि, संगठन की वास्तविक भूमिका और हमले में उसकी संलिप्तता की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
फरार दो आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज
कुलगाम जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) चौकी पर हमला कर तीन जवानों को घायल करने वाले दो आतंकवादियों की तलाश में सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को फिर से तलाशी अभियान शुरू किया। हमले के बाद फरार हुए दो आतंकवादियों की तलाश में बृहस्पतिवार सुबह एक बार फिर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घने पेड़ों के झुरमुट से निकले आतंकियों ने की गोलीबारी
अधिकारियों के अनुसार, बुधवार को दक्षिण कश्मीर के इस जिले में घने पेड़ों के झुरमुट से निकले भारी हथियारों से लैस दो आतंकवादियों ने सीआरपीएफ की एक चौकी पर गोलीबारी की थी। इस हमले में तीन जवान घायल हो गए थे, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। हमला दोपहर करीब दो बजकर 15 मिनट पर श्रीनगर से लगभग 75 किलोमीटर दूर मीर बाजार के पास हुआ था। यह स्थान रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से महज एक किलोमीटर की दूरी पर है।
राष्ट्रीय राजमार्ग के पास हुई वारदात
हमले के बाद दोनों आतंकवादी जंगल की ओर भाग गए। हमले के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया था। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह फिर से तलाशी शुरू की गई।
कई जगह नाकेबंदी, बख्तरबंद वाहन तैनात
उन्होंने बताया कि जिले में कई स्थानों पर अवरोधक लगाए गए हैं और बख्तरबंद वाहन तैनात किए गए हैं। सुरक्षा चौकियों पर वाहनों की जांच और तलाशी ली जा रही है तथा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, अभियान में मदद के लिए सुरक्षा एजेंसियां मानवीय और तकनीकी खुफिया सूचनाओं का इस्तेमाल कर रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की तलाश के लिए सुरक्षा एजेंसियां मानवीय और तकनीकी खुफिया सूचनाओं का सहारा ले रही हैं। सुरक्षा बलों का अभियान जारी है और इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
एक्शन में NIA, कुलगाम पहुंचकर करेगी जांच
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) चेकपॉइंट पर हुए आतंकी हमले की जगह पर गुरुवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम जा सकती है। यह टीम वहां से नमूने इकट्ठा करेगी और फोरेंसिक सबूतों की जांच करेगी। यह टीम मीर बाजार के पास अखरान जाएगी जहां बुधवार दोपहर को आतंकवादियों ने सीआरपीएफ की एक टुकड़ी पर गोलीबारी की थी जिसमें तीन जवान घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक यह गोलीबारी दोपहर करीब 2:15 बजे हुई। सीआरपीएफ के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की, जिससे हमलावरों को वहां से भागना पड़ा। हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। एनआईए की टीम जांच के हिस्से के रूप में घटनास्थल से फोरेंसिक नमूने और अन्य चीजें इकट्ठा कर सकती है। पुलिस की जांच से संकेत मिलता है कि इस हमले में लश्कर-ए-तैयबा का कोई स्थानीय आतंकवादी शामिल हो सकता है। पं
CRPF चौकी पर अंधाधुंध फायरिंग, तीन जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर आतंकवादियों के सीआरपीएफ नाका पार्टी पर अंधाधुंध गोलीबारी करने से तीन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। यह हमला दोपहर करीब 2:05 बजे मीर बाजार स्थित अखरान पुल के पास हुआ, जब दो से तीन संदिग्ध आतंकवादियों ने चेकपॉइंट पर तैनात जवानों पर अचानक गोलियां चला दीं और मौके से फरार हो गए। यह घटना उस दिन हुई जब उपराज्यपाल मनोज सिन्हा कुलगाम के सरकारी डिग्री महाविद्यालय में 'वेशो महोत्सव' में शामिल होने पहुंचे थे।
हमला महोत्सव स्थल से करीब 15 किलोमीटर दूर था। हमले में घायल हेड कांस्टेबल सोनबीर सिंह को पेट और रीढ़ की हड्डी में गोली लगी है, जिन्हें गंभीर स्थिति में श्रीनगर के सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो अन्य घायल, कांस्टेबल राकेश दास और कांस्टेबल सांतनु चंद्रा, कुलगाम के सीआरपीएफ यूनिट अस्पताल में उपचाराधीन हैं और उनकी स्थिति स्थिर बताई गई है।
सीसीटीवी फुटेज में हमले के दौरान एके राइफल की गोलियां चलते और धूल उड़ते देखी गई है। पुलिस को संदेह है कि इस हमले में लश्कर-ए-तैया (एलईटी) का आतंकवादी मोहम्मद लतीफ भट शामिल हो सकता है, जो जुलाई में हुए दोहरे हमलों में भी आरोपी था। 31 जुलाई के बाद कश्मीर घाटी में यह पहला बड़ा आतंकवादी हमला है। घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है तथा संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा और सख्त कर दी गई है।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जवानों से की मुलाकात
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अस्पताल जाकर घायल जवान सोनबीर सिंह का हाल जाना और श्रीनगर के लोक भवन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सुरक्षा बलों को आतंकवादियों पर कार्रवाई के लिए खुली छूट दे दी गई है और दोषियों को जल्द न्याय के कठघरे में लाया जाएगा। इसके अलावा, पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और भाजपा नेता अल्ताफ ठाकुर ने भी इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।
ये भी पढ़ें :
जम्मू कश्मीर में CRPF पर फायरिंग : कुलगाम में 3 जवान घायल, गश्ती के दौरान आतंकी हमला