कोरोना का जब तक नया स्वरूप नहीं आता, तब तक चिंता करने की कोई जरूरत नहीं- सत्येंद्र जैन

नई दिल्ली। कोविड-19 की स्थिति पर दिल्ली सरकार निगाह रख रही है और जब तक वायरस के नए स्वरूप का पता नहीं चल जाता तब तक मामले में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है । दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को यह बात कही। मंत्री ने यहां संवाददाताओं से बातचीत …

नई दिल्ली। कोविड-19 की स्थिति पर दिल्ली सरकार निगाह रख रही है और जब तक वायरस के नए स्वरूप का पता नहीं चल जाता तब तक मामले में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है । दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को यह बात कही।

मंत्री ने यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुये दिल्ली में दैनिक मामलों में स्थिर वृद्धि और पिछले कुछ दिनों में संक्रमण दर एक प्रतिशत से अधिक होने की आशंकाओं को दूर करने की भी मांग की। जैन ने कहा कि दिल्ली में रोज 100 से 200 की संख्या में दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। हम अस्पताल में भर्ती होने वालों पर नजर रखे हुए हैं, और इसमें कमी आ रही है । अभी संक्रमण दर पर अधिक ध्यान नहीं देना चाहिए।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में रविवार को कोविड के 141 नये मामले सामने आए और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई । राज्य में संक्रमण दर 1.29 प्रतिशत पर पहुंच गई है । मंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब गुजरात में कोरोना वायरस के नये स्वरूप शी का पहला मामला सामने आया है । विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस संबंध में चेतावनी देते हुये कहा था कि यह किसी भी स्वरूप से अधिक संक्रामक है ।

 

 

ये भी पढ़ें-

तेल की कीमतों में वृद्धि के मद्देनजर ईंधन का इस्तेमाल कम करें: जगदीप धनखड़

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).