टेस्ला के भारत में ईवी विनिर्माण से कोई समस्या नहीं, पर चीन से आयात न करें- नितिन गडकरी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि अगर अमेरिकी कंपनी टेस्ला अपने इलेक्ट्रिक वाहनों का भारत में विनिर्माण करना चाहती है, इसमें कोई समस्या नहीं है लेकिन उसे चीन से कार आयात नहीं करना चाहिए। ‘रायसीना डायलॉग’ कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि भारत बड़ा बाजार है और सभी इलेक्ट्रिक वाहनों के …

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि अगर अमेरिकी कंपनी टेस्ला अपने इलेक्ट्रिक वाहनों का भारत में विनिर्माण करना चाहती है, इसमें कोई समस्या नहीं है लेकिन उसे चीन से कार आयात नहीं करना चाहिए। ‘रायसीना डायलॉग’ कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि भारत बड़ा बाजार है और सभी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिये काफी संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर एलन मस्क (टेस्ला के सीईओ) भारत में विनिर्माण को तैयार हैं, कोई समस्या नहीं है…भारत आइये और विनिर्माण शुरू कीजिए। भारत बड़ा बाजार है, वे भारत से निर्यात कर सकते हैं।’’ सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि उनका मस्क से भारत आने और विनिर्माण करने का आग्रह है।

गडकरी ने कहा, ‘‘लेकिन अगर वह विनिर्माण चीन में करना चाहते हैं और वाहन भारत में बेचना चाहते हैं, यह भारत के लिये अच्छा प्रस्ताव नहीं हो सकता है।’’ भारी उद्योग मंत्रालय ने भी पिछले साल कहा था कि टेस्ला पहले भारत में अपने प्रतिष्ठित इलेक्ट्रिक वाहनों का विनिर्माण शुरू करे, उसके बाद ही कर रियायतों पर विचार किया जा सकता है।

येभी पढ़ें- मुंबई और आसपास के उपनगरों के कई इलाकों में बिजली गुल, सेवाएं बहाल करने की कोशिश जारी

 

 

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).