बीच हवा में बंद हो गया एअर इंडिया के एक विमान का इंजन, मुंबई हवाई अड्डे पर हुई आपात लैंडिंग

नई दिल्ली। टाटा समूह द्वारा संचालित एअर इंडिया का ए320नियो विमान उड़ान भरने के महज 27 मिनट बाद मुंबई हवाईअड्डे पर ‍वापस लौट आया क्योंकि तकनीकी खराबी के कारण इसका एक इंजन बीच हवा में ही बंद हो गया था। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार …

नई दिल्ली। टाटा समूह द्वारा संचालित एअर इंडिया का ए320नियो विमान उड़ान भरने के महज 27 मिनट बाद मुंबई हवाईअड्डे पर ‍वापस लौट आया क्योंकि तकनीकी खराबी के कारण इसका एक इंजन बीच हवा में ही बंद हो गया था। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को दूसरे विमान से यात्रियों को उनके गंतव्य बेंगलुरु के लिए रवाना किया गया।

सूत्रों के मुताबिक, उड्डयन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय इस घटना की जांच कर रहा है। एअर इंडिया के ए320नियो विमानों में ‘सीएफएम’ के लीप इंजन लगे होते हैं। ए320नियो विमान के पायलट को सुबह नौ बजकर 43 मिनट पर छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विमान के उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एक इंजन में गड़बड़ी की चेतावनी मिली।

सूत्रों ने बताया कि इंजन बंद होने के बाद सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर विमान वापस मुंबई हवाईअड्डे पर उतारा गया। घटना के बारे में पूछे जाने पर एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा ‘‘एअर इंडिया सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। हमारे चालक दल इन स्थितियों से निपटने में अच्छी तरह से माहिर हैं। हमारे इंजीनियरिंग और रखरखाव दलों ने तुरंत इसकी जांच शुरू कर दी है।’’ प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों को दूसरे विमान से बेंगलुरु के लिए रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर में नेशनल हाइवे पर निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा गिरा, तीन मजदूर निकाले गए, 10 अब भी फंसे

 

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).