महंगाई की मार: दिल्ली-एनसीआर में पाइप वाली रसोई गैस का दाम बढ़ा

नई दिल्ली। दिल्ली और आसपास के शहरों में पाइप के जरिये आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस (पीएनजी) शुक्रवार से 2.63 रुपये प्रति इकाई महंगी हो गई है। दो सप्ताह से भी कम समय में पीएनजी के दाम दूसरी बार बढ़ाए गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में पीएनजी और सीएनजी की आपूर्ति …

नई दिल्ली। दिल्ली और आसपास के शहरों में पाइप के जरिये आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस (पीएनजी) शुक्रवार से 2.63 रुपये प्रति इकाई महंगी हो गई है। दो सप्ताह से भी कम समय में पीएनजी के दाम दूसरी बार बढ़ाए गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में पीएनजी और सीएनजी की आपूर्ति करने वाली इंद्रप्रस्थ गैस लि. ने कहा कि दिल्ली में पीएनजी का दाम अब 50.59 रुपये प्रति घनमीटर होगा। अभी तक यह 47.96 रुपये प्रति इकाई था।

आईजीएल ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि इस बढ़ोतरी से गैस की उत्पादन लागत में बढ़ोतरी की आंशिक भरपाई हो पाएगी।’’ इससे पहले 26 जुलाई को पीएनजी के दाम 2.1 रुपये प्रति इकाई बढ़ाए गए थे। उल्लेखनीय हे कि सरकार ने बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए महंगी आयातित एलएनजी के इस्तेमाल को जरूरी कर दिया है। इसके चलते गैस के दाम बढ़े हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी गेल शहर गैस वितरकों को आपूर्ति से पहले स्थानीय स्तर पर उत्पादित और आयातित गैस के औसत के हिसाब से दरें तय करती है।

देश के अन्य शहरों में भी पीएनजी के दाम बढ़ चुके हैं। मुंबई में महानगर गैस लि. (एमजीएल) ने सीएनजी का दाम छह रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी का चार रुपये प्रति इकाई बढ़ाया है। एमजीएल ने बयान में कहा, ‘‘गैस की उत्पादन लागत में बढ़ोतरी की वजह से हमें भी दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं। सीएनजी का खुदरा दाम बढ़ाकर 86 रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी का 52.50 रुपये प्रति किलोग्राम किया जा रहा है।’’ हालांकि, आईजीएल ने सीएनजी के दाम नहीं बढ़ाए हैं। सीएनजी का दाम 75.61 रुपये प्रति किलोग्राम पर कायम रखा गया है।

ये भी पढ़ें –

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).