विश्व में कोरोना संक्रमण से 3.72 लाख लोग की मौत

बीजिंग/जिनेवा/नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड 19) से संक्रमितों की संख्या 61 लाख से अधिक हो गयी है जबकि इस महामारी से अब तक 3.72 लाख से अधिक लोग काल का ग्रास बन चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना …

बीजिंग/जिनेवा/नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड 19) से संक्रमितों की संख्या 61 लाख से अधिक हो गयी है जबकि इस महामारी से अब तक 3.72 लाख से अधिक लोग काल का ग्रास बन चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस से दुनिया भर में अब तक 61,66,946 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 3,72,035 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में अमेरिका विश्व भर में पहले और ब्राजील दूसरे तथा रूस तीसरे स्थान पर है। दूसरी तरफ इस महामारी से हुई मौत के आंकड़ों में भी अमेरिका पहले नंबर पर है जबकि ब्रिटेन दूसरे और इटली तीसरे क्रम पर है। अकेले अमेरिका में ही एक लाख से अधिक लोग कोरोना की महामारी में काल के गाल में समा चुके हैं।

भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 8392 नये मामले सामने आये हैं तथा 230 लोगों की जानें गयी जबकि इस बीमारी से 4835 मरीज रोगमुक्त हुए हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इसके संक्रमण से अब तक 1,90,535 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 5394 लोगों की मौत हुई है जबकि 91,819 लोग इस बीमारी से निजात पाने में कामयाब हुए हैं। बहरहाल अब यहां कोरोना संक्रमण के 93,322 सक्रिय मामले हैं।

विश्व महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना की महामारी से अब तक 17,90,172 लोग प्रभावित हो चुके हैं जबकि 1,04,381 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। ब्राजील में संक्रमितों की संख्या पांच लाख से अधिक हो चुकी है। यहां 5,14,849 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और 29,314 लोगों की मौत हो चुकी है।

रूस में भी कोविड-19 का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यहां इसके संक्रमण से अब तक 4,05,843 लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 4693 लोगों ने जान गंवाई है। ब्रिटेन में भी इस संक्रमण के कारण हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। यहां अब तक इस महामारी से 2,76,156 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 38,571 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

यूरोपीय देश इटली में भी इस महामारी ने बहुत कहर बरपाया है। यहां अब तक इसके कारण 33,415 लोगों की मौत हुई है और 2,32,997 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। स्पेन में अब तक 2,39,479 लोग संक्रमित हुए है जबकि 27,127 लोगों की मौत हो चुकी है।

वैश्विक महामारी कोरोना के उद्गमस्थल चीन में अब तक 84,146 लोग संक्रमित हुए हैं और 4638 लोगों की मृत्यु हुई है। यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी में भी इस जानलेवा विषाणु के कारण स्थिति काफी खराब है। फ्रांस में अब तक 1,89,009 लोग संक्रमित हुए हैं और 28,805 लाेगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में कोरोना वायरस से 1,83,410 लोग संक्रमित हुए हैं और 8,540 लोगों की मौत हुई है।

तुर्की में कोरोना से अब तक 1,63,942 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4,540 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से गंभीर रूप से प्रभावित खाड़ी देश ईरान में 1,51,466 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 7797 लोगों की इसके कारण मौत हुई है।

मेक्सिको में 9930, बेल्जियम में 9467, कनाडा में 7374, नीदरलैंड में 5975, पेरू में 4506, स्वीडन में 4395, इक्वाडोर में 3358, स्विट्जरलैंड में 1920, आयरलैंड में 1652 और पुर्तगाल में 1410 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा पड़ोसी देश पाकिस्तान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 70 हजार के करीब पहुंच गयी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 3039 नये मामले सामने आये जबकि 88 और लोगों की मौत हो गयी। यहां अब तक 69,496 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 1483 लोगों की मौत हो चुकी है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).