दुनिया भर में 1.10 करोड़ कोरोना संक्रमित, 5.24 लाख से अधिक लोगों की मौत

बीजिंग/जिनेवा/नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दुनिया भर में इसके संक्रमितों की संख्या 1.10 करोड़ से अधिक हो गई और संक्रमण से मृतकों की संख्या 5.24 लाख के पार हो पहुंच गयी है। यह आंकड़े अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की …

बीजिंग/जिनेवा/नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दुनिया भर में इसके संक्रमितों की संख्या 1.10 करोड़ से अधिक हो गई और संक्रमण से मृतकों की संख्या 5.24 लाख के पार हो पहुंच गयी है। यह आंकड़े अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए है।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार विश्व भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 110,48,509 हो गई है जबकि 524,663 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कोविड-19 के मामले में अमेरिका दुनिया भर में पहले, ब्राजील दूसरे और रूस तीसरे स्थान पर है। वहीं इस महामारी से हुई मौतों के आंकड़ों के मामले में अमेरिका पहले, ब्राजील दूसरे और ब्रिटेन तीसरे स्थान पर है।

भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 22,771 नये मामले सामने आये हैं और अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,48,315 हो गई है। इसी अवधि में कोरोना वायरस से 442 लोगों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 18,655 हो गई है। देश में इस समय कोरोना के 2,35,433 सक्रिय मामले हैं और अब तक 3,94,227 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं। भारत संक्रमण के मामले में विश्व में सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में चौथे स्थान पर है।

विश्व महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से अब तक 27,93,435 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 129,432 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। ब्राजील में अब तक 1,539,081 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 61,884 लोगों की मौत हो चुकी है।

रूस में भी कोविड-19 का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यहां इसके संक्रमण से अब तक 666,941 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 9,844 लोगों ने जान गंवाई है। पेरु में लगातार हालात खराब होते जा रहे है वह इस सूची में पांचे नम्बर पर पहुंच गया है वहां संक्रमितों की संख्या 295,599 हो गई तथा 10,226 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण के मामले में चिली विश्व में छठे स्थान पर आ गया हैं। यहां अब तक कोरोना वायरस से 288,089 लोग संक्रमित हुए हैं और मृतकों की संख्या 6,051 है।

ब्रिटेन संक्रमण के मामले में सातवें नंबर पर आ गया है। यहां अब तक इस महामारी से 2,85,787 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 44,216 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। आठवें स्थान पर स्पेन में अब तक 250,545 लोग संक्रमित हुए है जबकि 28,385 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के मामले में मेक्सिको इटली से आगे निकल कर नौवें स्थान पर आ गया है और यहां संक्रमितों की संख्या 245,251 पहुंच गई है और अब तक इस वायरस से 29,843 लोगों की मौत हुई है।

यूरोपीय देश इटली में भी इस महामारी ने बहुत कहर बरपाया है। वह दसवें स्थान पर है यहां अब तक कोविड-19 से 241,184 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 34,833 लोगों की मौत हुई है। कोरोना वायरस से प्रभावित खाड़ी देश ईरान में संक्रमितों की संख्या 235,429 हो गई है और 11,260 लोगों की इसके कारण मौत हुई है।

पड़ोसी देश पाकिस्तान कोरोना संक्रमितों के मामले में फ्रांस से भी आगे निकल गया है। यहां संक्रमितों की संख्या दो लाख से अधिक हो गयी है। यहां अब तक 221,896 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4,551 लोगों की मौत हो चुकी है।
फ्रांस में अब तक 204,222 लोग इससे संक्रमित हुए हैं और 29,896 लाेगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना संक्रमितों की संख्या 203,456 हो गयी है और 5186 लोगों की मौत हो चुकी है। सऊदी अरब में 201,801 संक्रमित है और 1802 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में 196,780 लोग संक्रमित हुए हैं और 9,010 लोगों की मौत हुई है।

वैश्विक महामारी कोरोना के उद्गमस्थल चीन में अब तक 84,838 लोग संक्रमित हुए हैं और 4,641 लोगों की मृत्यु हुई है। कोरोना वायरस से बेल्जियम में 9765, कनाडा में 8722, नीदरलैंड में 6132, स्वीडन में 5420, इक्वाडोर में 4700, स्विट्जरलैंड में 1965, आयरलैंड में 1740 और पुर्तगाल में 1598 लोगों की मौत हुई है।

 

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).