देश में कोरोना के मामले 6.61 लाख के पार, चार लाख से अधिक स्वस्थ

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमितों की संख्या शनिवार की रात 6.61 लाख के आंकड़े को पार कर गयी हालांकि इसके साथ ही स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़कर चार लाख को पार कर गई। देश में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 60.81 फीसदी पहुंच गयी जबकि मृत्यु दर …

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमितों की संख्या शनिवार की रात 6.61 लाख के आंकड़े को पार कर गयी हालांकि इसके साथ ही स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़कर चार लाख को पार कर गई। देश में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 60.81 फीसदी पहुंच गयी जबकि मृत्यु दर महज 2.88 प्रतिशत रही।

‘कोविड19इंडियाडॉटओआरजी’ के आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,61,397 मामलों की शनिवार रात तक पुष्टि हो चुकी है जबकि सुबह यह संख्या 6,48,315 थी। अब तक कुल 4,01,949 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 18,912 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। अन्य 2,40,619 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। इन आंकड़ों से यह स्पष्ट है कि सक्रिय मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या 1.61 लाख से अधिक है।

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 2,42,383 नमूनों की जांच की गयी जिससे अब तक जांच किये गये नमूनों की कुल संख्या बढ़कर 95,40,132 हो गयी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की जांच करने वाली सूची में 13 लैब और जुड़ गये हैं जिससे लैब की संख्या लगातार बढ़ती हुई 1,087 हो गयी है।

कोरोना महामारी से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में संंक्रमण के 6,364 मामले दर्ज किये गये और 198 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,92,990 और मृतकों की संख्या बढ़कर 8,376 हो गयी है और राज्य में 1,04,687 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंचे तमिलनाडु में संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार हो गई है, पिछले 24 घंटों में संक्रमितों की संख्या 4,280 बढ़कर 107,001 पर पहुंच गयी है और इसी अवधि में 65 लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 1,450 हो गयी है। राज्य में 60,592 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

राजधानी दिल्ली में कोरोना महामारी ने कहर बरपा रखा है और यहां संक्रमितों की संख्या 97,200 हो गई है तथा मृतकों की संख्या 3004 हो गयी है। राजधानी में 68,256 मरीज रोगमुक्त हुए हैं, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

देश का पश्चिमी राज्य गुजरात कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या मामले में चौथे स्थान पर है, लेकिन मृतकों की संख्या के मामले में यह महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद तीसरे स्थान पर है। गुजरात में अब तक 34,600 लोग वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 1,904 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 24,933 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के अब तक 26,554 मामले सामने आए हैं तथा इस वायरस से 773 लोगों की मौत हुई है जबकि 18,154 मरीज स्वस्थ हो गए है।

पश्चिम बंगाल में 20,488 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 717 लोगों की मौत हुई है और अब तक 13,571 लोग स्वस्थ हुए हैं। दक्षिण भारतीय राज्यों में तेलंगाना में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है यहां संक्रमितों की संख्या 20,462 हो गयी है, 283 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक 10,195 लोग बीमारी से ठीक हो चुके है।

कर्नाटक में 21,549 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 335 लोगों की इससे मौत हुई है। राजस्थान में भी कोरोना का प्रकोप जोरों पर है और यहां संक्रमितों की संख्या 19,052 हो गयी है और अब तक 440 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 15,281 लोग पूरी तरह ठीक हुए हैं। आंध्र प्रदेश में 16,934 लोग संक्रमित हुए हैं तथा मरने वालों की संख्या 206 हो गयी है। हरियाणा में 16548 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 260 लोगों की मौत हुई है।

इस महामारी से मध्य प्रदेश में 593, पंजाब में 162, जम्मू-कश्मीर में 126, बिहार में 88, उत्तराखंड में 42, ओडिशा में 34, केरल में 25, झारखंड में 15, छत्तीसगढ़ में 14,असम में 14, पुड्डुचेरी में 12, हिमाचल प्रदेश में 10, चंडीगढ़ में छह, गोवा में चार तथा त्रिपुरा, लद्दाख और मेघालय में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).