दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 1.81 करोड़

वाशिंगटन। दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 1.81 करोड़ हो गई है, जबकि करीब 691,000 से अधिक लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी। सीएसएसई ने नवीवनतम अपडेट में खुलासा किया कि मंगलवार सुबह तक, कुल मामलों की संख्या बढ़कर 18,193,291 पहुंच गई और मृतकों की संख्या …

वाशिंगटन। दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 1.81 करोड़ हो गई है, जबकि करीब 691,000 से अधिक लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी। सीएसएसई ने नवीवनतम अपडेट में खुलासा किया कि मंगलवार सुबह तक, कुल मामलों की संख्या बढ़कर 18,193,291 पहुंच गई और मृतकों की संख्या बढ़कर 691,642 हो गई।

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका सबसे अधिक संक्रमण और मृत्यु के मामलों क्रमश: 712,724 और 155,388 के साथ दुनियाभर में शीर्ष पर है। ब्राजील 2,733,677 मामलों और 94,104 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना मामले में, भारत तीसरे (1,803,695) स्थान पर है। उसके बाद रूस (854,641), दक्षिण अफ्रीका (516,862),मेक्सिको (443,813), पेरू (428,850), चिली (361,493), कोलम्बिया (317,651), ईरान (312,0351), ब्रिटेन (307,251), स्पेन (297,054), सऊदी अरब (280,093), पाकिस्तान (280,029), इटली (248,229), बांग्लादेश (242,102), तुर्की (233,851), फ्रांस (225,198), जर्मनी (212,111), अर्जेंटीना (206,743), इराक (131,886), कनाडा (118,973), इंडोनेशिया (113,134), कतर (111,322) और फिलीपींस (106,330) हैं।

10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको (48,012), ब्रिटेन (46,295), भारत (38,135), इटली (35,166), फ्रांस (30,268), स्पेन (28,472), पेरू (19,614), ईरान (17,405), रूस (14,183) और कोलम्बिया (10,650) हैं।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).