उपराज्यपाल कार्यालय ने किया केजरीवाल को मुलाकात का समय देने से इनकार: आप

 नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मुलाकात के लिए “उचित समय” देने से ‘इनकार’ कर दिया है। सरकार के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटनाक्रम ऐसे वक्त हुआ है जब शासन के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार और उपराज्यपाल के बीच पहले से ही टकराव की स्थिति है।

ये भी पढ़ें - कर्नाटक: बिना पानी के ही पहुंची दमकल गाड़ी दुकान में लगी आग बुझाने

दिल्ली सरकार के सूत्रों के दावों पर उपराज्यपाल के दफ्तर की ओर से तुरंत कोई प्रतिक्रिया उपलब्ध नहीं हुई। उपराज्यपाल ने सोमवार को केजरीवाल को पत्र लिखकर उन्हें शासन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया था। केजरीवाल ने सक्सेना को लिखे खत में निमंत्रण को स्वीकार कर लिया था और कहा था, “ मैं आपके दफ्तर से उपयुक्त समय तय करूंगा।”

एक सूत्र ने बताया, “ उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री को शासन की शक्तियों को लेकर मौजूदा टकराव पर चर्चा करने के लिए कल आमंत्रित किया था। मगर उपराज्यपाल के दफ्तर ने मुख्यमंत्री को उचित समय देने से इनकार करते हुए कहा कि उपराज्यपाल बहुत व्यस्त हैं और शुक्रवार से पहले मिल नहीं सकते हैं।”

केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में पीठासीन अधिकारी और ‘एल्डरमैन’ (मनोनीत पार्षदों) एवं हज कमेटी के सदस्यों की उनके द्वारा की गई नियुक्ति पर उनसे सवाल किया था और कहा था कि दिल्ली के “प्रशासक” के तौर पर उनकी भूमिका का मतलब क्या चुनी हुई सरकार को “दरकिनार’’ करना है।

ये भी पढ़ें - पंजाब: 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू करने से पहले स्वर्ण मंदिर पहुंचे राहुल गांधी

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).