दुनियाभर में कोविड-19 के मामले 1.87 करोड़ के पार

वाशिंगटन। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, दुनियाभर में कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 1.87 करोड़ की संख्या से ऊपर हो गई है, जबकि खतरनाक वायरस से होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 706,000 हो गई हैं। सीएसएसई ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि गुरुवार की सुबह तक कुल मामलों की संख्या 18,727,530 …

वाशिंगटन। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, दुनियाभर में कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 1.87 करोड़ की संख्या से ऊपर हो गई है, जबकि खतरनाक वायरस से होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 706,000 हो गई हैं। सीएसएसई ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि गुरुवार की सुबह तक कुल मामलों की संख्या 18,727,530 थी और इससे होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 706,041 हो गई है।

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक संक्रमण से प्रभावित देश है, जहां मामलें 4,821,287 और संक्रमण से हुई मौतें 158,171 है। ब्राजील 2,859,073 संक्रमण और 97,256 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है।

सीएसएसई के अनुसार, मामलों की ²ष्टि से भारत तीसरे (1,908,254) स्थान पर है, और इसके बाद रूस (864,948), दक्षिण अफ्रीका (529,877), मेक्सिको (456,100), पेरू (439,890), चिली (364,723), कोलंबिया (334,979), ईरान (317,483), ब्रिटेन (307,258), स्पेन (305,767), सऊदी अरब (282,824), पाकिस्तान (281,136), इटली (248,803), बांग्लादेश (246,674), तुर्की (236,112), फ्रांस (228,576), अर्जेंटीना (220,682), जर्मनी (214,113), इराक (137,556), कनाडा (120,033), इंडोनेशिया (116,871), फिलीपींस (115,980) और कतर (111,805) है।

वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको (49,698), ब्रिटेन (46,295), भारत (39,795), इटली (35,181), फ्रांस (30,297), स्पेन (28,499), पेरू (20,007), ईरान (17,802), रूस (14,465) और कोलंबिया (11,315)हैं।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).