माही के संन्यास पर पत्नी साक्षी का भावुक संदेश, कहा- मुझे आपकी उपलब्धियों और आप पर गर्व

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया। धोनी ने सोशल मीडिया पर अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया। धोनी के इस अहम फैसले के बाद उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए कहा  कि धोनी के …

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया। धोनी ने सोशल मीडिया पर अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया। धोनी के इस अहम फैसले के बाद उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए कहा  कि धोनी के लिए यह पल बेहद भावुक कर देने वाला है।

दरअसल, धोनी ने अपना आखिरी मैच 2019 वर्ल्ड कप खेला। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के बाद से धोनी ने कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला।

साक्षी ने इंस्टाग्राम पर धोनी की तस्वीर शेयर की, जो लॉकडाउन के समय की ही है। तस्वीर में धोनी डूबते हुए सूरज की ओर मुंह किए खड़े हैं। साक्षी ने कैप्शन में लिखा, ‘आपने जो कुछ भी हासिल किया उस पर आपको गर्व होना चाहिए। खेल को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए आपको बधाई। मुझे आपकी उपलब्धियों पर और बतौर इंसान आप पर गर्व है। मुझे यकीन है कि अपने पैशन को अलविदा कहते समय आपने अपने आंसुओं को रोके रखा होगा। आपको अच्छा स्वास्थ्य, खुशियां और आने वाले वक्त में शानदार चीजों के लिए शुभकामनाएं’।

इसके साथ ही साक्षी ने एक अंग्रेजी कवि की लाइनें भी लिखीं जिसका मतलब था, ‘लोग भूल जाएंगे आपने क्या कहा, लोग भूल जाएंगे आपने क्या किया, लेकिन लोग कभी नहीं भूलेंगे कि आपने उन्हें कैसा महसूस कराया।’

 

 

 

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).