देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 36.80 लाख के पार, 28 लाख से अधिक स्वस्थ

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के सोमवार देर रात तक संक्रमण के 61 हजार से अधिक नए मामले सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा 36.80 लाख से अधिक हो गया जबकि 810 कोरोना मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 65,427 से अधिक हो गई। वायरस के बढ़ते कहर के बीच राहत की बात …

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के सोमवार देर रात तक संक्रमण के 61 हजार से अधिक नए मामले सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा 36.80 लाख से अधिक हो गया जबकि 810 कोरोना मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 65,427 से अधिक हो गई।

वायरस के बढ़ते कहर के बीच राहत की बात यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या में भी वृद्धि जारी है और सोमवार को फिर से रिकवरी दर में आंशिक सुधार दर्ज किया गया। देश में अब तक कोरोना के 28 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक समेत विभिन्न राज्यों से मिली जानकारी के अनुसार देर रात तक 61,822 नए मामले सामने आने से संक्रमितों का कुल आंकड़ा 36,80,995 तथा मृतकों की संख्या 65,427 हो गई है।

राहत की बात यह है कि स्वस्थ होने वाले मरीजों की तुलना में नए संक्रमितों की संख्या में मामूली अंतर रहा जिसके कारण सक्रिय मामलों में कमी दर्ज की जा रही है। सोमवार को सक्रिय मामले घटकर 7,80,070 पर पहुंच गए। इस दौरान 61,968 लोगों के स्वस्थ होने से संक्रमण मुक्त होने वालों का आंकड़ा 28 लाख को पार कर 28,34,910 पर पहुंच गया।

देश में सक्रिय मामले 21.19 प्रतिशत और रोगमुक्त होने वालों की दर 76.70 प्रतिशत है जबकि मृतकों की दर 1.77 प्रतिशत है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर गत दिवस के 76.60 प्रतिशत से सुधरकर सोमवार को 76.70 फीसदी पर पहुंच गई। राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में सबसे अधिक 11,852 नए मामले सामने आए।

इसके बाद आंध्र प्रदेश में 10,004, कर्नाटक में 6495, तमिलनाडु में 5956, उत्तर प्रदेश में 4782, पश्चिम बंगाल में 2993, ओडिशा में 2602, केरल में 1530, बिहार में 1324, दिल्ली में 1358, मध्य प्रदेश में 1532, हरियाणा में 1450, गुजरात में 1280 तथा छत्तीसगढ़ में 1103 नए मामले सामने आए। कोविड-19 महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के रिकॉर्ड 11,852 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 7,92,541 पहुंच गई।

राज्य में इस दौरान नए मामलों की तुलना में स्वस्थ मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई और इस दौरान 11,158 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 5,73,559 हो गई है। इस दौरान 184 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 24,583 हो गई है। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आंशिक वृद्धि के साथ 72.36 प्रतिशत रह गई जो रविवार को 72.03 फीसदी थी जबकि मरीजों की मृत्यु दर रविवार के मुकाबले 3.12 फीसदी से घटकर 3.10 प्रतिशत रह गई।

इस बीच, राज्य में सोमवार को सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य में सक्रिय मामलों में 508 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,94,056 हो गई जो रविवार को 1,93,548 थी। सभी मरीजों का विभिन्न अस्पतालों और कोविड केंद्रों में इलाज किया जा रहा है। देश में सबसे अधिक सक्रिय मामले महाराष्ट्र में ही हैं।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).