कंगना का सोनिया गांधी पर वार, कहा- इतिहास करेगा चुप्पी का फैसला

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर हमला बोला है। कांग्रेस महाराष्ट्र में शिव सेना के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार का हिस्सा है। अभिनेत्री ने कहा कि इतिहास आपकी चुप्पी और उदासीनता का फैसला करेगा। कंगना ने ट्विटर पर लिखा, “आप पश्चिम में बड़ी हुई हैं और भारत में रह …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर हमला बोला है। कांग्रेस महाराष्ट्र में शिव सेना के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार का हिस्सा है। अभिनेत्री ने कहा कि इतिहास आपकी चुप्पी और उदासीनता का फैसला करेगा।

कंगना ने ट्विटर पर लिखा, “आप पश्चिम में बड़ी हुई हैं और भारत में रह रही हैं। आप महिलाओं की संघर्ष से वाकिफ होंगी। जब आपकी खुद की सरकार द्वारा महिलाओं का शोषण किया जा रहा है, कानून व्यवस्था का मजाक उड़ाया जा रहा है, ऐसे में आपकी चुप्पी और उदासीन रवैये का फैसला इतिहास करेगा। मैं उम्मीद करती हूं कि आप मामले में हस्तक्षेप करेंगी।”

कंगना ने आगे लिखा, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सम्माननीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी एक महिला होने के नाते महाराष्ट्र में आपकी सरकार ने मेरे साथ जिस तरह का बर्ताव किया है, क्या आप उससे खफा नहीं हैं? क्या आप अपनी सरकार से डॉ. अंबेडकर द्वारा हमारे लिए बनाए गए संविधान के सिद्धांतों का पालन करने को नहीं कहेंगी?”

कंगना ने शिवसेना के दिवंगत नेता बाल ठाकरे का उदाहरण पेश कर शिव सेना पर भी तंज कसा है। वह लिखती हैं, “मेरे पसंदीदा आदर्शो में से महान बाला साहेब ठाकरे का सबसे बड़ा डर यह था कि शिव सेना किसी दिन गठबंधन कर लेगी और कांग्रेस बन जाएगी। मैं जानना चाहती हूं कि आज पार्टी की हालत देख कर उनकी भावना क्या होती?”

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).