पाकिस्तान में भारत के एक और बड़े दुश्मन की गोली मारकर हत्या, 2015 के उधमपुर हमले का था मास्टरमाइंड

कराची। पाकिस्तान के कराची में भारत का एक और बड़ा दुश्मन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मार गिराया गया है। 2015 में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर हमले की साजिश रचने वाला लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का आतंकवादी अदनान अहमद उर्फ ​​हंजला अदनान को मार गिराया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, उसे अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारी है।

 हंजला अदनान को 2 और 3 दिसंबर की दरमियान रात अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलियों से भून दिया। उसे कुल चार गोलियां मारी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, अदनान 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड लश्कर प्रमुख हाफिज सईद का बेहद करीबी माना जाता था।

अदनान की हत्या कड़ी सुरक्षा के बीच की गई। सूत्रों के मुताबिक अदनान अहमद को उसके सेफ हाउस के बाहर की गोली मारी गई, गोली लगने के बाद उसे गुपचुप तरीके से पाकिस्तानी सेना ने कराची के अस्पताल में भर्ती करवाया था। 5 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। इसे हाफिज के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हंजला ने हाल ही में अपना ऑपरेशन बेस रावलपिंडी से कराची में शिफ्ट किया था।

इतना ही नहीं हंजला ने साल 2015 में जम्मू के उधमपुर में BSF काफिले पर हमला करवाया था। इस हमले में 2 BSF के जवान शहीद हुए थे जबकि 13 BSF के जवान जख्मी हुए थे। इस हमले की जांच NIA ने की थी और 6 अगस्त 2015 को चार्जशीट दाखिल की थी। इन दोनों हमलों में हंजला पाकिस्तान में बैठकर आतंकियों को निर्देश दे रहा था।

 हंजला ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और पुलवामा इलाके में हुए फिदायीन हमले को अंजाम दिलवाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। हंजला को POK के लश्कर कैंप में नए भर्ती हुए आतंकियों को बरगलाने के लिए भेजा जाता था, खासकर उन आतंकियों के बीच ISI और पाकिस्तानी आर्मी हंजला को जरूर भेजती थी जो भारत में घुसपैठ कर आतंकी हमले को अंजाम देने वाले होते थे। अदनान को लश्कर कम्युनिकेशन एक्सपर्ट भी कहा जाता था।

ये भी पढ़ें:- America elections: 'अगर ट्रंप इस दौड़ में नहीं होते तो मैं भी इस दौड़ में नहीं होता', जो बाइडेन का बड़ा बयान

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).