आईपीएल-13: दिल्ली ने राजस्थान को 46 रन से हराया

शारजाह। दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार को यहां खेले गए आईपीएल के 13वें सीजन के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 46 रनों से हरा दिया। दिल्ली द्वारा दिए गए 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम 19.4 ओवरों में 138 रनों पर आउट हो गई। उसकी ओर से राहुल तेवतिया ने सबसे अधिक …

शारजाह। दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार को यहां खेले गए आईपीएल के 13वें सीजन के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 46 रनों से हरा दिया। दिल्ली द्वारा दिए गए 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम 19.4 ओवरों में 138 रनों पर आउट हो गई।

उसकी ओर से राहुल तेवतिया ने सबसे अधिक 38 रन बनाए जबकि यशस्वी जायसवाल ने 34 रन बनाए। दिल्ली की ओर से कगीसो रबादा ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए जबकि रविचंद्रन अश्विन और मार्कस स्टोइनिस को दो-दो सफलता मिली।

इस जीत के बाद दिल्ली के 10 अंक हो गए हैं और वह 8 टीमों की तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। दिल्ली की छह मैचों में यह पांचवीं जीत है। राजस्थान की यह छह मैचों में चौथी हार है। इससे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही दिल्ली की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 184 रन बनाए।

दिल्ली की ओर से शिमरोन हिटमायेर ने सबसे अधिक 45 रन बनाए जबकि मार्कस स्टोइनिस के बल्ले से 39 रन निकले। इसके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 22 रनों का योगदान दिया। हर्षल पटेल और अक्षर पटेल ने क्रमश: 16 और 17 रन बनाए। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट लिए जबकि दिल्ली के दो बल्लेबाज रन आउट हुए।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).