दुनियाभर में कोरोना से 7.16 करोड़ से ज्यादा संक्रमित

वाशिंगटन/नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से दुनियाभर में अब तक 7.17 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 16 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 192 देशों में कोरोना वायरस …

वाशिंगटन/नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से दुनियाभर में अब तक 7.17 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 16 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 192 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 7.16 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 16 लाख 04 हजार 516 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।

कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 1.60 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि करीब 2.98 लाख मरीजों की मौत हुई है। संक्रमण के मामलों के हिसाब से दूसरे सबसे बड़े देश भारत में संक्रमितों की संख्या 98.57 लाख से ज्यादा हो गयी है। वहीं 93.57 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले घटकर 3.56 लाख रह गये हैं जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 1,43,019 हो गयी है।

ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 68.80 लाख से ज्यादा हो गयी है और 1.81 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 26 लाख से ज्यादा हो गयी है, 45,923 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में 24.05 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 57,671 मरीजों की मौत हाे चुकी है। ब्रिटेन ने इटली को संक्रमितों के मामले में एक बार फिर पीछे छोड़ दिया है और यहां करीब 18.36 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 64,123 लोगों की मौत हुई है।

दूसरी तरफ इटली में अब तक 18.25 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और 64,036 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोविड-19 से अब तक करीब 18.10 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 16,199 लागों की मौत हुयी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 17.30 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 47,624 लोगों की मौत हुई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 14.94 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 40,668 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक करीब 14.17 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 38,866 लोगों ने जान गंवाई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में 13.20 लाख लोग आ चुके हैं तथा 21,900 लोगों की मौत हुई है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक 12.41 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और करीब 1.14 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के 11.26 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 22,676 लोगों की मौत हो गई है।

ईरान में इस महामारी से अब तक 11 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 51,949 लोगों की मौत हो गई है। पेरू में इस वायरस से अब तक 9.81 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 36,544 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में करीब 9.09 लाख लाेग इस वायरस से प्रभावित हुए हए जबकि 15,528 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में करीब 8.53 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 23,106 लोग काल के गाल में समा गए हैं।

नीदरलैंड में कोरोना से 6.13 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 10,104 लोगों की मौत हुई है।इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 6.11 लाख से ज्यादा हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 18,653 तक पहुंच गया है। बेल्जियम में कोरोना से 6.03 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 17,792 लोगाें की मौत हो चुकी है। चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 5.95 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 9,450 लोगों की मौत हुई है।

इराक में संक्रमितों की संख्या 5.73 लाख से अधिक और मृतकों का आंकड़ा 12,565 तक पहुंच गया है। वहीं चिल्ली में कोविड-19 से अब तक करीब 5.70 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 15,846 लोगों ने जान गंवाई है। रोमानिया में कोरोना वायरस से करीब 5.52 लाख लोग संक्रमित हुये हैं और 13,264 लोगों की मौत हुई है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 4.89 लाख से ज्यादा हो गई है और 7020 लोगों की मौत हो चुकी है।

कनाडा में कोरोना से अब तक 4.58 लाख से ज्यादा लोग संक्रमति हुए हैं, जबकि 13,367 लोगों की मौत हुयी है। फिलीपींस में इस महामारी से अब तक 4.48 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8730 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 4.35 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8724 लोगों की मौत हो चुकी है। मोरक्को में इस महामारी से अब तक 3.97 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 6589 लोगों की जान जा चुकी है।

स्विट्ज़रलैंड में इस महामारी से अब तक 3.74 लाख ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 5936 लोगों की मौत हो चुकी है। सऊदी अरब में भी कोरोना से 3.59 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 6030 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इजरायल में इस महामारी से 3.55 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 2983 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 13,874 , बोलीविया में 9014, मिस्र में 6898, चीन में 4749, ग्वाटेमाला में 4405, पनामा में 3331 और होंडुरास में 2974 लोगों की मौत हो चुकी है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).