भारत की GDP ने पकड़ी रफ्तार, वित्तवर्ष 2025-26 में 7.4% की वृद्धि का अनुमान 

दिल्ली। सरकर ने वित्त वर्ष 2025-26 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान जारी किया है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा बुधवार को इस साल 31 मार्च को समाप्त हो रहे मौजूदा वित्त वर्ष के लिए जारी पहले अग्रिम अनुमान में कहा गया है कि पूरे साल के दौरान जीडीपी 201.90 लाख करोड़ रुपये रहने की संभावना है। 

यह पिछले वित्त वर्ष के 187.97 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 7.4 प्रतिशत अधिक है। पिछले वित्त वर्ष में जीडीपी वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रही थी। वित्त वर्ष के दौरान लोक प्रशासन, रक्षा एवं अन्य सेवाओ की और वित्तीय, रियल एस्टेट एवं पेशेवर सेवाओं की वृद्धि दर 9.9 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। 

इसके बाद व्यापार, होटल, परिवहन, संचार एवं प्रसारण सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत रहने की संभावना है। अनुमान के अनुसार, विनिर्माण और निर्माण क्षेत्रों की वृद्धि दर सात-सात फीसदी रहेगी। 

कृषि क्षेत्र में 3.1 प्रतिशत और बिजली, गैस, जलापूर्ति एवं अन्य यूटिलिटी सेवाओं की वृ्द्धि दर 2.1 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया है। सिर्फ खनन क्षेत्र ही ऐसा है जिसमें गिरावट की संभावना जतायी गयी है। पहले अग्रिम अनुमान के अनुसार इसमें 0.7 प्रतिशत की गिरावट रहेगी। 

ये भी पढ़ें : 
जींद से सोनीपत.... देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन होगा शुरू, जानिए क्या है खासियत  

About The Author: Anjali Singh

अंजलि सिंह वर्ष 2022 से मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने Modern Girls College of Professional Studies से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है. वर्तमान में वह AmritVichar.com में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह देश-विदेश, उत्तर प्रदेश, धर्म, मनोरंजन और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करती हैं.
इससे पहले उन्होंने वर्ष 2022 में तरुण मित्र में वॉइस ओवर आर्टिस्ट और कॉपी एडिटर के रूप में काम किया. वर्ष 2023 में Digital Anamark में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह से जुड़े कंटेंट और सोशल मीडिया मैनेजमेंट का काम किया. उन्हें डिजिटल मीडिया में कंटेंट लेखन और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का अनुभव है.