IND Vs AUS: एडिलेड टेस्ट में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, सीरीज में 1-0 से आगे हुआ ऑस्ट्रेलिया

एडिलेड। भारतीय क्रिकेट टीम बेहद शर्मनाक बल्लेबाजी प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिन-रात्रि टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को पहले सत्र में अपने इतिहास के रिकॉर्ड न्यूनतम स्कोर 36 रन पर ढेर हो गई और उसे इस मुकाबले में आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने इस तरह चार मैचों …

एडिलेड। भारतीय क्रिकेट टीम बेहद शर्मनाक बल्लेबाजी प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिन-रात्रि टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को पहले सत्र में अपने इतिहास के रिकॉर्ड न्यूनतम स्कोर 36 रन पर ढेर हो गई और उसे इस मुकाबले में आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने इस तरह चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

https://twitter.com/BCCI/status/1340206619393548289?ref_src=twsrc%5Etfw

भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान विराट कोहली इस शर्मनाक हार के बाद स्वदेश लौट जाएंगे। विराट अपने बच्चे के जन्म के कारण स्वदेश लौट जाएंगे और शेष तीन टेस्ट मैचों में अजिंक्या रहाणे कप्तानी संभालेंगे। लेकिन विराट की कप्तानी में 19 दिसंबर 2020 का दिन शर्मनाक अक्षरों में दर्ज हो गया है।

https://twitter.com/cricketcomau/status/1340203850406395905?ref_src=twsrc%5Etfw

आपको बता दे कि ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट पर 93 रन बनाकर मैच जीत लिया। स्टीव स्मिथ (1) और जो बर्न्स (51) नाबाद रहे। तीसरे दिन भारतीय टीम ने एक विकेट पर 9 रन से आगे खेलना शुरू किया। इसके बाद टीम ने 27 रन बनाने में 8 विकेट गंवा दिए। ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने 5 और पैट कमिंस ने 4 विकेट लिए। 4 घंटे के अंदर एडिलेड में टीम इंडिया क्रैश हो गई। 4 घंटे के अंदर एडिलेड में टीम इंडिया मैच हार गई।

भारत ने 88 वर्षों के अपने टेस्ट इतिहास में 36 रन का अपना सबसे कम स्कोर बनाया और 20 जून 1974 को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 42 रन के अपने न्यूनतम स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़ा। भारत ने टेस्ट इतिहास का पांचवां सबसे न्यूनतम स्कोर बनाया।

ऑस्ट्रेलिया को गुलाबी गेंद से दिन-रात्रि का यह मुकाबले जीतने के लिए 90 रन का लक्ष्य मिला और उसने 21 ओवर में दो विकेट पर 93 रन बनाकर मैच जीता। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जो बर्न्स ने 63 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक नाबाद 51 रन, मैथ्यू वेड ने 53 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 33 रन और मार्नस लाबुशेन ने छह रन बनाए जबकि स्टीवन स्मिथ एक रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत की तरफ से ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने छह ओवर में 16 रन देकर एक विकेट लिया जबकि तेज गेंदबाजों उमेश यादव आठ ओवर में 49 रन और जसप्रीत बुमराह सात ओवर में 27 रन देकर खाली हाथ रहे।
36 रन पर टीम के ढेर हो जाने के बाद भारतीय गेंदबाजों में भी कोई ताकत नहीं बची कि वह कुछ संघर्ष कर पाते। बल्लेबाजों की तरह गेंदबाजों ने भी समर्पण कर दिया।

भारत को पहली पारी में 53 रन की बढ़त मिली थी जबकि दूसरी पारी में उसने नौ विकेट पर 36 रन बनाए। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी रिटायर हर्ट हुए और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा और उसके साथ ही भारत की दूसरी पारी समाप्त हो गयी। टीम के इस शर्मनाक प्रदर्शन से पूरे भारतीय क्रिकेट जगत में गुस्से की लहर दौड़ गयी है और सभी खिलाड़ियों ने एक स्वर में टीम इंडिया की कड़ी आलोचना की है।

 

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).