अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने के लिए वाशिंगटन डीसी पहुंचे बाइडेन

वाशिंगटन। करीब चार साल अपने गृहनगर डेलावेयर में बिताने के बाद अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले एकता के संदेश के साथ वाशिंगटन डीसी पहुंच गये हैं। वह बुधवार को देश के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे। बतौर राष्ट्रपति बाइडेन के सामने कई चुनौतियां होंगी। नवनिर्वाचित …

वाशिंगटन। करीब चार साल अपने गृहनगर डेलावेयर में बिताने के बाद अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले एकता के संदेश के साथ वाशिंगटन डीसी पहुंच गये हैं। वह बुधवार को देश के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे। बतौर राष्ट्रपति बाइडेन के सामने कई चुनौतियां होंगी।

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने डेलावेयर से वाशिंगटन डीसी के लिए रवाना होने से पहले कहा, ‘‘आपका अगला राष्ट्रपति और कमांडर इन चीफ होने पर मुझे गर्व है। मैं हमेशा डेलावेयर का गौरवान्वित पुत्र रहूंगा।’’ बाइडन 1973 में डेलावेयर से सबसे युवा सीनेटर के तौर पर निर्वाचित हुए थे। वह सार्वजनिक जीवन में करीब पांच दशक बिता चुके हैं।

बाइडेन (78) ने कहा, ‘‘मेरा परिवार और मैं वाशिंगटन के लिए रवाना हो रहे हैं। हमलोग उस सौम्य महिला से भी मिलेंगे जो देश की उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगी।’’ कमला हैरिस (56) देश की पहली महिला उपराष्ट्रपति होंगी। वह पहली भारतवंशी हैं, जो अमेरिका के दूसरे सबसे ताकतवर पद पर होंगी। अपने संक्षिप्त भाषण में बाइडन थोड़े भावुक भी हुए।

उन्होंने कहा, ‘‘यह भावुक क्षण है। वाशिंगटन की यात्रा यहां से शुरू होती है।’’ बाइडेन ने कहा कि 12 साल पहले बराक ओबामा (अश्वेत) ने उपराष्ट्रपति के तौर पर मेरा अभिवादन किया था और अब मैं बतौर राष्ट्रपति दक्षिण एशिया मूल की अश्वेत महिला (कमला हैरिस) का उपराष्ट्रपति के तौर पर अभिवादन करूंगा।’’ बाइडन के साथ उनकी पत्नी जिल बाइडन और परिवार के अन्य सदस्य भी थे।

बिडेन के शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे पेंस
अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंस नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन के शपथग्रहण समारोह में आज शामिल होंगे। व्हाइट हाउस ने इसकी पुष्टि की है। व्हाइट हाउस की ओर से जारी पेंस के कार्यक्रम में कहा गया, “उपराष्ट्रपति माइक पेंस तथा उनकी पत्नी 59वें शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे।”

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).