किसानों के लिए लोकसभा में राहुल ने किया ये काम, स्पीकर समेत सदन में सभी रह गए हैरान

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में बजट चर्चा में हिस्सा लेते हुए जब अपनी पार्टी के सदस्यों के साथ मौन रखकर शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी तो अध्यक्ष ओम बिरला ने इसे उनको मिले अधिकारों का हनन करार दिया। सत्ता पक्ष के सदस्यों के बजट पर बोलने के लिए हंगामा …

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में बजट चर्चा में हिस्सा लेते हुए जब अपनी पार्टी के सदस्यों के साथ मौन रखकर शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी तो अध्यक्ष ओम बिरला ने इसे उनको मिले अधिकारों का हनन करार दिया। सत्ता पक्ष के सदस्यों के बजट पर बोलने के लिए हंगामा करने के बीच राहुल गांधी को जब अध्यक्ष ने बजट पर बोलने को कहा तो पहले वह उनकी बात का समर्थन करते हुए कहते रहे कि किसानों का मुद्दा भी बजट से जुड़ा है लेकिन बाद में उन्होंने कहा दिया कि वह बजट पर एक शब्द नहीं बोलेंगे।

राहुल गांधी ने अपना भाषण खत्म करने के बाद कहा कि सरकार किसानों के मुद्दे पर चर्चा नहीं कराना चाहती और शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि भी नहीं दी गयी है इसलिए वह अपनी पार्टी के सदस्यों के साथ एक मिनट तक मौन रखकर शहीद किसानों को श्रद्धांजलि देंगे। सदन में कांग्रेस के सदस्यों का मौन देखकर सभी हक्के बक्के रह गये लेकिन सत्तापक्ष से इसे गलत बताया जाता रहा।

बाद में ओम बिरला ने कहा कि सदन में इस तरह का आचरण उनको सदस्यों द्वारा दिए गये अधिकार का अतिक्रमण है। उनका कहना था कि सदन चलाने का दायित्व सदस्यों ने उन्हें दिया है और इस तरह का आचरण सदन की गरिमा और प्रतिष्ठा के खिलाफ है और उन्हें दिए गये अधिकारों का अतिक्रमण है। राहुल गांधी चाहते तो पहले सूचना देते तो लेकिन उन्होंने संसद की इस परंपरा पर ध्यान नहीं दिया है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).